चेहरे पर चांद सा नूर लेकर बॉलीवुड में झंडा गाड़ने निकलीं थीं ये हसीनाएं, फ्लॉप होते निकल गई सारी अकड़

Bollywood's Flop Actresses: तनुश्री दत्ता से लेकर दिया मिर्जा सहित बॉलीवुड इंडस्ट्री में कई हसीनाओं ने खूबसूरती के दम पर कदम तो रखा लेकिन लोगों के बीच यह अपने कदम जमाने में सफल नहीं रहीं। इस लिस्ट को देखकर आपको हैरानी होगी। देखें ये पिक्स...

Authored by: ललित कुमार Updated Jan 3 2025, 10:02 IST
बॉलीवुड में फ्लॉप रहीं ये हसीनाएं...Image Credit : Instagram01 / 08

बॉलीवुड में फ्लॉप रहीं ये हसीनाएं...

Bollywood's Flop Actresses: बॉलीवुड से लेकर साउथ फिल्म इंडस्ट्री में हर साल कई नई एक्ट्रेसेस कदम रखती हैं। एक्टिंग की दुनिया में कदम रखने के बाद कई एक्ट्रेसेस ऑडियंस के दिलों पर राज करने में सफल रहती हैं तो कई धीरे-धीरे गुमनाम गलियों में खो जाती हैं। आज हम टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट में आपको बॉलीवुड की ऐसी ही अदाकाराओं के बारे में बताने जा रहे हैं, जो चेहरे पर चांद सा नूर लेकर बॉलीवुड में झंडा गाड़ने निकलीं थीं लेकिन ये सभी लोगों के दिलों पर राज नहीं कर पाईं। आइए देखें ये पूरी लिस्ट...

समीरा रेड्डीImage Credit : Instagram02 / 08

समीरा रेड्डी

एक समय समीरा रेड्डी के पास बैक टू बैक फिल्में थीं। एक्ट्रेस की ज्यादातर फिल्में बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप ही रही है। हालांकि शादी करने के बाद समीरा ने फिल्मों की दुनिया से दूरी बना ली।

ईशा देओलImage Credit : Instagram03 / 08

ईशा देओल

हेमा मालिनी और धर्मेंद्र की बेटी ईशा देओल ने भी वैसे तो कई बॉलीवुड फिल्मों में काम किया है। कई फिल्मों का हिस्सा रहने के बाद भी ईशा देओल कभी भी ऑडियंस के दिलों पर राज नहीं कर पाईं।

सोनल चौहानImage Credit : Instagram04 / 08

सोनल चौहान

इमरान हाशमी की सुपरहिट फिल्म 'जन्नत' का हिस्सा रहने के बाद भी सोनल चौहान को बॉलीवुड इंडस्ट्री में ज्यादा काम नहीं मिला। फैन्स आज भी सोनल की खूबसूरती के कायल हैं।

स्नेहा उल्लालImage Credit : Instagram05 / 08

स्नेहा उल्लाल

सलमान खान जैसे सुपरस्टार की फिल्म 'लकी' से डेब्यू करने के बाद भी स्नेहा उल्लाल का फिल्मी करियर फ्लॉप ही रहा। आज वो इस इंडस्ट्री से गायब हो चुकी हैं।

नम्रता शिरोडकरImage Credit : Instagram06 / 08

नम्रता शिरोडकर

नम्रता शिरोडकर काफी सालों पहले ही बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री को छोड़ चुकी हैं। नम्रता शिरोडकर भी दर्शकों के दिलों में अपनी खास जगह बनाने में नाकाम ही रहीं।

दीया मिर्जाImage Credit : Instagram07 / 08

दीया मिर्जा

दीया मिर्जा ने भी कईफिल्मों में काम किया है। सोशल मीडिया पर दीया मिर्जा की भले ही बड़ी फैन फॉलोइंग हैं लेकिन फिल्मी दुनिया में उनका दबदबा नहीं हैं।

तनुश्री दत्ताImage Credit : Instagram08 / 08

तनुश्री दत्ता

तनुश्री दत्ता भी बॉलीवुड में अपनी खूबसूरती के दम पर पहचान बनाने आई थीं लेकिन कुछ फिल्मों का हिस्सा रहने के बाद वो इंडस्ट्री से गायब हो गईं।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!