Sunny Deol Hit Movies: बॉलीवुड स्टार सनी देओल ने अपने करियर की शुरुआत में ही एक के बाद एक हिट फिल्में दी थीं। लेकिन कुछ समय बाद उनकी फिल्में फ्लॉप होने लगीं और करियर संकट में पड़ गया। हालांकि बीते कुछ सालों में सनी देओल ने जबरदस्त वापसी की है। बुढ़ापे में भी उन्होंने तीन बड़ी हिट फिल्में दी हैं। इस लिस्ट में जाट, गदर 2 और बॉर्डर 2 जैसी फिल्में शामिल हैं, जिन्होंने सनी देओल को दोबारा एक्शन हीरो के रूप में स्थापित कर दिया है। आइए जानते हैं उन फिल्मों के बारे में, जिन्होंने सनी देओल की दूसरी पारी को सफल बनाया।
सनी देओल की फिल्म बॉर्डर 2 साल 2026 रिलीज हुई थी। इस मूवी को लोगों ने खूब प्यार दिया था। बॉक्स ऑफिस पर सनी देओल की फिल्म बॉर्डर 2 ने धमाल मचा दिया था।
सनी देओल की फिल्म 'बॉर्डर 2' बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन करते हुए 450 करोड़ रुपये से अधिक का वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन कर चुकी है। यह फिल्म भारत में ही 300 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर सुपरहिट साबित हुई है।
इस लिस्ट में सनी देओल की फिल्म गदर 2 का नाम शामिल है। सनी देओल की फिल्म गदर 2 ने वर्ल्डवाइड 686 करोड़ रुपये की कमाई की थी और सनी देओल को बॉक्स ऑफिस पर एक बार फिर से मजबूत सितारा बना दिया था।
सनी देओल की फिल्म जाट ने धमाल मचा दिया था। इस मूवी को लोगों ने दिल खोलकर प्यार दिया था।
बॉलीवुड एक्टर सनी देओल की एक से एक फिल्में रिलीज होने वाली है। इस लिस्ट में लाहौर 1947 से लेकर गबरू तक के नाम शामिल है।