फवाद खान को चमकाने के चक्कर में खुद की इज्जत गंवा बैठे बॉलीवुड के ये सितारे, अब हाथ धोकर पीछे पड़ गए ट्रोल्स

Bollywood Stars Who Support Fawad Khan: पहलगाम में आतंकी हमले के बाद बॉलीवुड के कई स्टार्स पाकिस्तानी स्टार फवाद खान को सपोर्ट करने के चक्कर में सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल हो रहे हैं। इस लिस्ट में सनी देओल से लेकर दिया मिर्जा तक का नाम शामिल है।

Authored by: अभयUpdated Apr 24 2025, 14:41 IST
फवाद खान का समर्थन करने के चक्कर में ट्रोल हुए ये स्टार्स, देखें लिस्टImage Credit : Instagram01 / 06

फवाद खान का समर्थन करने के चक्कर में ट्रोल हुए ये स्टार्स, देखें लिस्ट

बॉलीवुड में पाकिस्तानी एक्टर फवाद खान (Fawad Khan) की वापसी का कुछ स्टार्स ने स्वागत किया, लेकिन ये फैसला उनके लिए भारी पड़ गया। पहलगाम आतंकी हमले (Pahalgam Terror Attack) के बाद फवाद (Fawad Khan) की फिल्म ‘अबीर गुलाल (Abir Gulaal)’ को लेकर विवाद बढ़ गया। सनी देओल (Sunny Deol) से लेकर दिया मिर्जा (Dia Mirza) जैसे सितारे जिन्होंने फवाद का सपोर्ट किया था, लेकिन अब ट्रोल्स उनके पीछे पड़ गए हैं। तो चलिए देखते हैं लिस्ट में किन-किन स्टार्स का नाम शामिल है।

दिया मिर्जा (Dia Mirza)Image Credit : Instagram02 / 06

दिया मिर्जा (Dia Mirza)

एक्ट्रेस दिया मिर्जा ने एक इंटरव्यू के दौरान पाकिस्तानी एक्टर फवाद खान का बॉलीवुड में वापसी करने का स्वागत किया था। जिसके चलते ट्रोल्स एक्ट्रेस के पीछे पड़ गए।

वाणी कपूर (Vaani Kapoor)Image Credit : Instagram03 / 06

वाणी कपूर (Vaani Kapoor)

फिल्म ‘अबीर गुलाल (Abir Gulaal)’ में एक्ट्रेस वाणी कपूर एक्टर फवाद खान के साथ नजर आएंगी। वाणी कपूर को पाकिस्तानी एक्टर के साथ काम करने को लेकर ट्रोल किया जा रहा है।

​सुष्मिता सेन (Sushmita Sen)Image Credit : Instagram04 / 06

​सुष्मिता सेन (Sushmita Sen)

इस लिस्ट में बॉलीवुड एक्ट्रेस सुष्मिता सेन का नाम भी शामिल है। सुष्मिता सेन ने फवाद खान के बॉलीवुड कमबैक को लेकर कहा था कि 'हुनर और क्रिएटिविटी में कोई बाउंड्री नहीं होती है।' अब एक्ट्रेस को उनके बयान के लिए ट्रोल किया जा रहा है।

​अमीषा पटेल (Ameesha Patel)Image Credit : Instagram05 / 06

​अमीषा पटेल (Ameesha Patel)

एक्ट्रेस अमीषा पटेल भी पाकिस्तानी एक्टर फवाद खान की बॉलीवुड वापसी का समर्थन कर चुकी हैं। इसके बाद से ही एक्ट्रेस को सोशल मीडिया पर खूब ट्रोल किया जा रहा है।

सनी देओल (Sunny Deol)Image Credit : Instagram06 / 06

सनी देओल (Sunny Deol)

फिल्म लाहौर 1947 फेम स्टार सनी देओल ने पहलगाम में आतंकी हमले के बाद ट्वीट किया। इस ट्वीट पर कमेंट करते हुए लोग एक्टर को पाकिस्तानी स्टार फवाद खान का समर्थन करने पर ट्रोल करते नजर आए।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!