36 साल पहले आई 2 घंटे 18 मिनट की इस थ्रिलर को नहीं मिल रहा था प्रोड्यूसर, सनी देओल दौड़कर पहुंचे पापा धर्मेंद्र के पास

Ghayal movie making story: साल 1990 में सनी देओल बॉक्स ऑफिस पर घायल नाम की फिल्म लेकर आए, जिसे बनाने के लिए एक वक्त निर्माता तक नहीं मिल रहा था। जब घायल रिलीज हुई तो बॉक्स ऑफिस गिल गया। आइए आपको घायल बनने की पूरी कहानी सुनाते हैं...

Authored by: राहुल शर्माUpdated Apr 1 2026, 18:22 IST
36 साल पहले आई थी सनी देओल की घायल, बनाने को नहीं मिल रहा था निर्माताImage Credit : Movie Poster/Social Media01 / 07

36 साल पहले आई थी सनी देओल की घायल, बनाने को नहीं मिल रहा था निर्माता

Ghayal movie making story: बॉलीवुड अभिनेता सनी देओल ने बॉक्स ऑफिस पर कई सुपरहिट फिल्में दी थीं, जिन्होंने चौंकाने वाली कमाई की। एक वक्त सनी देओल अपनी सुपरहिट मूवीज के दम पर बॉलीवुड के सबसे बड़े एक्शन स्टार बन गए थे लेकिन उन्हें इंडस्ट्री और फैंस के बीच में जख्मी शेर की पहचान 1990 में आई फिल्म घायल ने दी थी। यही वो फिल्म थी, जिसने सनी देओल को अमिताभ बच्चन से भी बड़ा एक्शन स्टार बना दिया और लोग उनके दीवाने हो गए थे। बहुत कम लोगों को पता है कि सनी पाजी की इस फिल्म को बनाने के लिए एक वक्त निर्माता तक नहीं मिल रहा था। आइए आपको बताते हैं कि डायरेक्टर राजकुमार संतोषी ने सनी देओल की मदद से कैसे फिल्म घायल बनाई और इसने कैसे इतिहास रचा...

राजकुमार संतोषी के पास थी धांसू कहानीImage Credit : Movie Poster/Social Media02 / 07

राजकुमार संतोषी के पास थी धांसू कहानी

डायरेक्टर राजकुमार संतोषी के पास घायल की कहानी काफी वक्त से थी, जिस पर वो काम कर रहे थे। राजकुमार संतोषी घायल के लिए एक ऐसा हीरो तलाश रहे थे, जिसकी मास अपील हो और दर्शकों के बीच में उसकी एक्टिंग भी मशहूर हो। सनी देओल के पास ये दोनों चीजें थीं, जिस कारण राजकुमार संतोषी उनके पास पहुंचे।

सनी देओल के पास पहुंचे राजकुमार संतोषीImage Credit : Movie Poster/Social Media03 / 07

सनी देओल के पास पहुंचे राजकुमार संतोषी

फिल्म घायल की कहानी लेकर राजकुमार संतोषी सनी देओल के पास गए और दोनों के बीच लम्बी बैठक चली। इस बैठक में सनी पाजी को घायल की कहानी बहुत पसंद आई और उन्हें ये भी समझ आया कि राजकुमार संतोषी इसे कैसे बनाना चाहते हैं लेकिन परेशानी ये थी कि उन्हें ये समझ नहीं आ रहा था कि इसे प्रोड्यूस कौन करेगा?

घायल के नहीं मिल रहा था निर्माताImage Credit : Movie Poster/Social Media04 / 07

घायल के नहीं मिल रहा था निर्माता

असल में जिस वक्त राजकुमार संतोषी और सनी देओल घायल बनाने की कोशिश कर रहे थे, उस दौर में ज्यादातर निर्माता साउथ की फिल्मों को रीमेक कर रहे थे। किसी भी निर्माता में इतनी हिम्मत नहीं थी कि वो घायल पर पैसा लगा सके। सनी देओल और राजकुमार संतोषी ने कई निर्माताओं से मुलाकात की लेकिन बात नहीं बन पायी।

सनी देओल को याद आए पापा धर्मेंद्रImage Credit : Movie Poster/Social Media05 / 07

सनी देओल को याद आए पापा धर्मेंद्र

जब सनी देओल के हाथ सभी जगहों से निराशा लगी तो उन्हें पिता धर्मेंद्र की याद आई, जो मुंबई से बाहर अपनी एक मूवी की शूटिंग कर रहे थे। सनी देओल अपने डायरेक्टर राजकुमार संतोषी को लेकर पिता के पास पहुंच गए। राजकुमार संतोषी ने धरम पाजी को घायल की कहानी सुनाई और उन्हें भी ये पसंद आई। धर्मेंद्र ने फैसला किया कि वो खुद बेटे सनी के लिए घायल बनाएंगे।

घायल ने रच दिया इतिहासImage Credit : Movie Poster/Social Media06 / 07

घायल ने रच दिया इतिहास

धर्मेंद्र ने जैसे ही घायल मूवी बनाने का फैसला लिया, सनी देओल ने इसकी शूटिंग शुरू कर दी। जब फिल्म घायल बनकर तैयार हुई और बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हुई तो इसने कमाई के सारे रिकॉर्ड तोड़ डाले। फिल्म बहुत बड़ी हिट रही और सनी देओल-राजकुमार संतोषी की जोड़ी को दर्शकों द्वारा प्यार मिला। धरम पाजी ने जो दांव खेला था वो आखिरकार सफल साबित हुआ।

घायल के लिए सनी देओल को मिला पहला नेशनल अवॉर्ड07 / 07

घायल के लिए सनी देओल को मिला पहला नेशनल अवॉर्ड

जिस फिल्म को बनाने के लिए कोई तैयार नहीं था, वो ना केवल बॉक्स ऑफिस पर हिट रही बल्कि इस फिल्म के लिए सनी देओल को करियर का पहला नेशनल अवॉर्ड भी मिला। सनी देओल को साल 1991 में फिल्म घायल के लिए स्पेशल जूरी अवॉर्ड मिला, यही कारण है कि फिल्म घायल सनी पाजी के दिल के हमेशा करीब रहेगी।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!