Hema Malini on bond with Sunny-Bobby: बॉलीवुड कलाकार धर्मेंद्र ने बीते महीने अपनी अंतिम सांस ली। उनकी मौत के बाद से ही ये बातें हो रही हैं कि उनके बेटे सनी-बॉबी उनकी दूसरी बीवी हेमा मालिनी को इग्नोर कर रहे हैं। जिस तरह से दोनों परिवारों ने धर्मेंद्र की प्रेयर मीट अलग-अलग रखी, उसे देखने के बाद लोगों ने ये मान ही लिया है कि धर्मेंद्र की मृत्यु के बाद उनका परिवार टूट गया है। हालांकि इन सारी अफवाहों पर हेमा मालिनी का कुछ और ही कहना है। आइए आपको बताते हैं कि धर्मेंद्र के घर में पड़ी फूट पर हेमा मालिनी का क्या कहना है?
अदाकारा हेमा मालिनी ने धर्मेंद्र की मृत्यु के बाद पहला इंटरव्यू दिया है, जिसमें उन्होंने हर उस मुद्दे पर बात की है, जिसको लेकर बवाल मचा हुआ है। हेमा मालिनी ने बताया है कि वो धर्मेंद्र की मृत्यु के दर्द से उबर रही हैं। धर्मेंद्र का जाना उनके लिए किसी बुरे सपने की तरह है जो सच हो चुका है।
हेमा मालिनी ने देओल परिवार में पड़ी फूट पर भी बात की और बताया कि उनका परिवार हमेशा की तरह ही एक है। मीडिया में जो बातें हो रही हैं, उनमें किसी प्रकार की सच्चाई नहीं है। न तो पहले परिवार टूटा था और ना ही आज ये टूटा है।
हेमा मालिनी ने अपने इंटरव्यू में बताया है कि वो रेगुलर रूप से धर्मेंद्र की पहली पत्नी के बच्चों से बात करती हैं। दोनों परिवार अंदर से एक ही हैं, चाहें लोग कुछ भी बातें करें।
हेमा मालिनी ने अपने इंटरव्यू में बताया है कि उनके सौतेले बच्चे उनका पूरा ख्याल रखते हैं। लोगों को चिंता करने की जरूरत नहीं है क्योंकि अगर देओल परिवार में कुछ भी गलत होगा तो वो परिवार के लोगों के साथ उसे ठीक कर लेंगी।
अदाकारा हेमा मालिनी ने इंटरव्यू के आखिर में कहा है कि वो दोबारा काम पर लौटेंगी क्योंकि धर्मेंद्र भी यही चाहते होंगे। हेमा ने बताया कि उन्हें दोबारा काम करते देखते हुए धर्मेंद्र को खुशी होगी।