इस बार भारतीय यात्रियों की पसंद में कुछ दिलचस्प बदलाव देखने को मिल रहा है। एयरबीएनबी के आंकड़ों के मुताबिक, त्योहारों के मौसम में घरेलू यात्रा को लेकर लोगों की दिलचस्पी बढ़ी है।
त्योहारों के समय शहर की रौनक और बढ़ जाती है। एयरबीएनबी के आंकड़ों के अनुसार Gen Z के बीच वाराणसी को लेकर खोज में 40% की बढ़ोतरी हुई है।
घाटों पर जलते दीये, गंगा आरती और स्थानीय संस्कृति को करीब से देखने का अनुभव युवाओं के लिए खास हो सकता है।
आज के युवाओं के लिए बनारस सिर्फ धार्मिक यात्रा तक सीमित नहीं है। यहां की पुरानी गलियां, स्ट्रीट फूड, गंगा किनारे का माहौल और रंगीन बाजार भी लोगों को अपनी ओर खींचते हैं।
युवाओं की ट्रैवल लिस्ट में सिर्फ वाराणसी ही नहीं, बल्कि कई दूसरे शहर भी शामिल हैं। नॉर्थ गोवा और साउथ गोवा आज भी लोगों के पसंदीदा विकल्प हैं। इसके अलावा कोलकाता और बेंगलुरु जैसे शहर भी लोगों को आकर्षित कर रहे हैं।
त्योहारों के दौरान सिर्फ युवा ही नहीं, बल्कि परिवार भी घूमने के लिए उत्साहित रहते हैं। एयरबीएनबी के आंकड़ों के मुताबिक, परिवारों की घरेलू यात्रा खोजों में भी 40% की बढ़ोतरी हुई है।