उन्होंने बताया कि उनके परिवार में बचपन से एक खास घरेलू हेयर ऑयल का इस्तेमाल होता आ रहा है। इस नुस्खे को आज भी वह और मलाइका अपनी हेयर केयर रूटीन में नियमित रूप से शामिल करती हैं।
अमृता के अनुसार, इस पारंपरिक तेल को तैयार करने के लिए कई तरह की प्राकृतिक चीजों का इस्तेमाल किया जाता है। इसमें मुख्य रूप से ऑर्गेनिक कोल्ड-प्रेस्ड नारियल तेल और कैस्टर ऑयल यानी अरंडी का तेल मिलाया जाता है।
इसके अलावा इस तेल के मिश्रण में कलौंजी का तेल (ब्लैक सीड ऑयल), मेथी दाने और गुड़हल (हिबिस्कस) का फूल भी डाला जाता है। इस खास रेसिपी की सबसे अहम बात यह है कि इसमें एक पूरा साबुत प्याज भी डाला जाता है।
अमृता का दावा है कि यह नुस्खा बालों से जुड़ी कई समस्याओं के लिए रामबाण है। इससे बालों का झड़ना कम होता है और बालों की ग्रोथ तेजी से बढ़ती है।
इसके साथ ही यह तेल बालों को समय से पहले सफेद होने से रोकने में भी काफी मददगार साबित होता है। यही वजह है कि बचपन से लेकर आज तक वे इसी घरेलू तेल पर भरोसा करती आ रही हैं।
हालांकि, डर्मेटोलॉजिस्ट यानी त्वचा विशेषज्ञों का मानना है कि हर घरेलू नुस्खा हर किसी की स्किन या स्कैल्प के लिए एक जैसा असरदार हो यह जरूरी नहीं है।
विशेषज्ञों के मुताबिक, प्याज के रस या उसके इस्तेमाल से कुछ लोगों को स्कैल्प में जलन, खुजली या एलर्जी की समस्या भी हो सकती है। इसलिए किसी भी नए हेयर केयर नुस्खा को आजमाने से पहले अपनी स्कैल्प की स्थिति को समझ लेना बेहतर होता है।