बॉलीवुड एक्टर सनी देओल, अक्षय खन्ना और सुनील शेट्टी की फिल्म बॉर्डर ने साल 1997 में रिलीज होते ही बड़े पर्दे पर धमाल मचा दिया था। इस फिल्म को देखने के बाद लोग काफी इमोशनल हो गए थे। फिल्म के हर एक सितारे ने लोगों को दिलों में अपनी खास जगह बना ली थी। लेकिन क्या आप जानते हैं कि अब इस फिल्म के सितारे कहां और क्या कर रहे हैं। इस खास रिपोर्ट में हम फिल्म बॉर्डर के स्टार्स के बारे में बताने वाले हैं।
एक्टर सनी देओल (Sunny Deol) ने फिल्म बॉर्डर में मेजर कुलदीप सिंह चांदपुरी का रोल निभाया था। एक्टर सनी देओल अब 68 साल के हो गए हैं। सनी देओल फिल्म बॉर्डर 2 में धमाल मचा रहे हैं।
एक्टर सुनील शेट्टी (Suniel Shetty) फिल्म में भैरोंसिंह राठोड का किरदार निभाया था। सुनील शेट्टी अब फिल्मों के साथ-साथ ओटीटी की दुनिया में गदर काट रहे हैं। अब सुनील शेट्टी 64 साल के हो गए हैं।
एक्टर अक्षय खन्ना ने फिल्म में सेकंड लेफ्टिनेंट धरमवीर सिंह भान का रोल निभाया था। अक्षय खन्ना ने अभी हाल ही में बॉलीवुड धांसू कमबैक किया था।अक्षय खन्ना अब 50 साल के हो गए।
फिल्म में एक्टर जैकी श्रॉफ (Jackie Shroff) भी नजर आए थे। जैकी श्रॉफ ने विंग कमांडर बाजवा का रोल निभाया था। जैकी श्रॉफ अब 68 साल के हो गए।
एक्टर सुदेश बेरी (Sudesh Berry) ने फिल्म में नायक मथुरा दास का रोल निभाया था। सुदेश बेरी अब 65 साल के गए हैं। अब वो पहले की तरह फिल्मी दुनिया में ज्यादा एक्टिव नहीं हैं।
एक्टर पुनीत इस्सर (Puneet Issar) फिल्म में सूबेदार रतन सिंह का रोल किया था। पुनीत इस्सर अब भी फिल्मों साइड रोल में नजर आते हैं। पुनीत इस्सर अब 66 साल के हो गए हैं।
एक्टर कुलभूषण खरबंदा (Kulbhushan Kharbanda) फिल्म बॉर्डर में भागीराम के रोल में नजर आए थे। कुलभूषण खरबंदा अब 81 साल के हो गए हैं।