आज सोमवार का दिन काफी मसाले से भरा रहा। स्टार्स को उनके काम पर जाते हुए देखा गया। कोई एयरपोर्ट से दूर जा रहा था तो कोई प्रमोशन के लिए सज-धजकर आया था। वहीं शाम होते-होते स्टार्स घर से बाहर निकले और पैपराजी के कैमरे में कैद हुए। आइए आपको दिखाते हैं आज कौन-कौन स्टार्स हुआ कैमरे में कैद। किसे किया लोगों ने पसंद
छोटे नवाब यानि इब्राहीम अली खान को आज एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। इस मौके पर उन्होंने रेड जैकिट पहनी हुई थी। जिसमें वह बेहद स्मार्ट लग रहे थे। इब्राहीम अली खान इस लुक में एकदम यंग सैफ अली खान लग रहे हैं।
तमन्ना भाटिया इन दिनों अपनी वेब सीरीज 'डू यू वाना पार्टनर' को प्रमोट कर रही है। आज उन्हें स्काइ ब्लू शॉर्ट ड्रेस में स्पॉट किया गया। तमन्ना इस ड्रेस में एकदम पटोला लग रही थी।
अभिनेता कार्तिक आर्यन इन दिनों अपनी फिल्म 'तू मेरी मैं तेरा, मैं तेरा तू मेरी' में बीजी हैं। आज उन्हें स्टूडियो के बाहर स्पॉट किया गया। इस मौके पर कार्तिक आर्यन ने व्हाइट सैंडो पहनी हुई थी।
अभिनेत्री डायना पेन्टी को रेड चेक कॉर्ड-सेट में देखकर तो आशिकों के दिलों में घंटी बज गई होगी। वह इस कैजुअल लुक में एकदम बवाल लग रही थी।
शिल्पा शेट्टी को जुहू में देखा गया। इस मौके पर वह व्हाइट शर्ट और डेनिम जींस में थी। 50 की उम्र में शिल्पा शेट्टी एकदम 30 साल की लग रहीं हैं।
अभिनेत्री दिशा पटानी को सैलून के बाहर देखा गया। वह ऑरेंज टॉप में समर वाइब दे रही थी।