श्वेता तिवारी- राजा चौधरी सहित दुनिया के सामने तमाशा बना इन 6 टीवी कपल्स का तलाक, अब एक-दूसरे की नहीं देखते शक्ल

Tv couples Separation: श्वेता तिवारी और राजा चौधरी से लेकर संजीदा शेख और आमिर अली सहित टीवी इंडस्ट्री के इनक कपल्स का तलाक हो चुका है। तलाक होने के बाद ये सभी अक्सर चर्चा में बने रहते हैं। आइए इस लिस्ट पर डालें एक नजर...

Authored by: ललित कुमार Updated Jul 2 2025, 12:32 IST
दुनिया के सामने तमाशा बना इन 6 टीवी कपल्स का तलाक...Image Credit : Instagram01 / 07

दुनिया के सामने तमाशा बना इन 6 टीवी कपल्स का तलाक...

Tv couples Separation: बॉलीवुड से लेकर टीवी इंडस्ट्री फैन्स ने अब तक कपल्स की शादियां होते हुए देखी गई हैं। इन कपल्स में से कई कपल्स अपनी शादीशुदा लाइफ एन्जॉय कर रहे हैं तो कई का तलाक हो चुका है। आज हम अपनी इस रिपोर्ट में आपको टीवी इंडस्ट्री के उन कपल्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनका पब्लिक में तमाशा बना और उनका तलाक हो चुका है। आइए इन कपल की लिस्ट पर डालें एक नजर...

करण मेहरा और निशा रावलImage Credit : Instagram02 / 07

करण मेहरा और निशा रावल

करण मेहरा और निशा रावल ने अलग होने के दौरान एक-दूसरे पर गंभीर आरोप लगाने में कोई कसर नहीं छोड़ी थी। निशा रावल ने करण के खिलाफ घरेलू हिंसा के लिए भी एफआईआर भी दर्ज कराई थी। दोनों का अब तलाक हो चुका है।

श्वेता तिवारी और राजा चौधरी​Image Credit : Instagram03 / 07

श्वेता तिवारी और राजा चौधरी​

श्वेता तिवारी और राजा चौधरी ने साल 1998 में शादी की थी। इस शादी से दोनों की एक बेटी भी थी। 6 सालों तक साथ रहने के बाद श्वेता तिवारी ने राजा चौधरी पर घरेलू हिंसा और टॉक्सिक रिलेशनशिप के आरोप लगाते हुए तलाक फाइल कर दिया था।

अदिति शर्मा और अभिनीत कौशिकImage Credit : Instagram04 / 07

अदिति शर्मा और अभिनीत कौशिक

अदिति शर्मा ने अभिनीत कौशिक से साल 2024 में गुपचुप शादी रचाई थी। शादी के चार महीनों के बाद ही इस कपल ने अलग होने का फैसला किया।

दलजीत कौर और निखिल पटेलImage Credit : Instagram05 / 07

दलजीत कौर और निखिल पटेल

दलजीत कौर और निखिल पटेल ने साल 2023 में शादी की थी। शादी के 10 महीनों के बाद ही इस कपल ने तलाक के लिए अर्जी दाखिल कर दी। दलजीत कौर ने निखिल पर विवाहेतर संबंध होने का गंभीर आरोप लगाया था।

चारु असोपा और राजीव सेनImage Credit : Instagram06 / 07

चारु असोपा और राजीव सेन

चारु असोपा ने राजीव सेन से साल 2019 में शादी की थी। दोनों के बीच में लड़ाईयां होने लगी थीं। इसके बाद इस कपल ने भी साल 2022 में अलग होने के फैसला लिया।

संजीदा शेख और आमिर अलीImage Credit : Instagram07 / 07

संजीदा शेख और आमिर अली

संजीदा शेख और आमिर अली ने लंबे समय तक रिलेशनशिप में रहने के बाद साल 2012 में शादी की थी। शादी के 9 सालों के बाद इस कपल ने अलग होने का फैसला लिया और जनवरी 2022 में दोनों का तलाक हो गया।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!