बॉलीवुड की खूबसूरत एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर आज अपना 29वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही हैं। जाह्नवी ने अब तक कई फिल्मों में अपनी एक्टिंग से सबका ध्यान खींचा है। लेकिन बॉक्स ऑफिस पर वो अभी तक कोई बहुत बड़ा कमाल नहीं दिखा पाई हैं।जन्मदिन के खास मौके पर आज हम आपको जाह्नवी की पर्सनल लाइफ से जुड़ी कुछ रोचक बातें बताने जा रहे हैं। जाह्नवी का नाम अपने लव अफेयर्स को लेकर हमेशा चर्चा में रहा है, लेकिन उन्होंने कभी इन बातों पर खुलकर कुछ नहीं कहा। फिर भी मीडिया और फैंस ने उनके नाम कई हैंडसम एक्टर्स के साथ जोड़ा है। आज इस रिपोर्ट में जानते हैं कि जाह्नवी का नाम अब तक किन-किन हैंडसम हंक के साथ जुड़ चुका है। ये अफवाहें और लिंकअप की बातें जाह्नवी की पर्सनल लाइफ को लेकर हमेशा सुर्खियां बटोरती रही हैं।
शाहिद कपूर के छोटे भाई ईशान खट्टर और जाह्नवी कपूर एक समय पर अफेयर की वजह से काफ चर्चा में रहा था।। ये दोनों फिल्म धड़क (Dhadak) में साथ नजर आए थे। इस दौरान दोनों के अफेयर की खबरें सामने आई थी। लेकिन जाह्नवी ने कभी इन बातों को पुष्टि नहीं की और हमेशा कहा कि ईशान उनके लिए एक अच्छे दोस्त है।
रिपोर्ट्स के अनुसार, बॉलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर का नाम अक्षत रंजन के साथ भी जुड़ा था। दोनों के अफेयर की खबरें काफी तेजी से फैली थीं और सोशल मीडिया पर खूब चर्चा हुई थी। दरअसल, जाह्नवी और अक्षत स्कूल के समय से ही अच्छे दोस्त थे। लेकिन अफेयर वाली अफवाहों पर दोनों ने कभी कोई खुलासा नहीं किया और इस बारे में चुप्पी साधे रखी।
जाह्नवी कपूर का नाम बॉलीवुड के मशहूर एक्टर कार्तिक आर्यन के साथ भी जोड़ा गया था। दोनों की गोवा से कुछ तस्वीरें सामने आने के बाद अफेयर की खूब अफवाहें उड़ी थीं। लेकिन जाह्नवी और कार्तिक ने इस खबर पर कभी कोई रिएक्शन नहीं दिया।
ओरहान अवात्रामणि और जाह्नवी कपूर को कई बार साथ में पार्टियों में देखा गया था। इन तस्वीरों और मौकों के बाद दोनों के अफेयर की खबरें काफी तेजी से फैलने लगीं। लेकिन एक इंटरव्यू में जाह्नवी ने ओरहान अवात्रामणि को अपना बहुत अच्छा दोस्त बताया था। उन्होंने साफ कहा कि दोनों के बीच सिर्फ दोस्ती है।
बॉलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर का नाम बॉलीवुड में आने से पहले ही शिखर पहाड़िया के साथ जुड़ा हुआ था। लेकिन बीच में दोनों का ब्रेकअप हो गया था। लेकिन अब जाह्नवी कपूर और शिखर दोनों साथ है। जाह्नवी ने एक इवेंट में गले में लॉकेट पहना था, जिस पर शिखर का नाम लिखा हुआ था।