GUESS WHO: गुस्से में वापस भिजवा दिया अभिषेक-ऐश की शादी का कार्ड, अमिताभ बच्चन के सीनियर ने मिठाई को नहीं लगाया हाथ

साल 2007 में जब बेटे अभिषेक बच्चन की शादी ऐश्वर्या राय से हुई थी, तब अमिताभ बच्चन अपने दोस्त और सीनियर को डायरेक्ट न्योता देना भूल गए थे। इसके बाद उन्होंने वेडिंग कार्ड और मिठाई को वापस लौटा दिया था।

Authored by: Lalit KumarUpdated May 15 2026, 17:20 IST
GUESS WHO: गुस्से में वापस भिजवा दिया अभिषेक-ऐश की शादी का कार्ड, अमिताभ बच्चन के सीनियर ने मिठाई को नहीं लगाया हाथImage Credit : Instagram01 / 05

GUESS WHO: गुस्से में वापस भिजवा दिया अभिषेक-ऐश की शादी का कार्ड, अमिताभ बच्चन के सीनियर ने मिठाई को नहीं लगाया हाथ

साल 2007 में अमिताभ बच्चन के बेटे अभिषेक बच्चन की शादी उस समय की टॉप अदाकाराओं में से एक ऐश्वर्या राय से हुई थी। अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय की शादी फैन्स के साथ-साथ कई बॉलीवुड सेलेब्स एक लिए बड़ा सरप्राइज थी। इस शादी को बहुत निजी रखा गया था। एक तरफ शादी में केवल परिवार के लोग और क्लोज फ्रेंड्स ही शामिल हुए थे। बॉलीवुड में अमिताभ बच्चन के कई ऐसे दोस्त भी थे, जिन्हें अभिषेक-ऐश्वर्या की शादी का न्योता नहीं मिला था, उनमें से एक शत्रुघ्न सिन्हा भी थे जो बिग बी की इस हरकत से काफी नराज हुए थे। तो चलिए जानते हैं क्या था पूरा मामला...

2007 में हुई थी अभिषेक-ऐश्वर्या की शादीImage Credit : Instagram02 / 05

2007 में हुई थी अभिषेक-ऐश्वर्या की शादी

अभिषेक बच्चन ने 2007 में बॉलीवुड की खूबसूरत और टैलेंटेड अदाकाराओं में से एक ऐश्वर्या राय से शादी की थी। इस शादी को काफी प्राइवेट रखा गया था, जिसमें बॉलीवुड सेलेब्स शामिल नहीं हुए थे।

जिगरी दोस्त और सीनियर शत्रुघ्न सिन्हा को नहीं मिला था डायरेक्ट न्योताImage Credit : Instagram03 / 05

जिगरी दोस्त और सीनियर शत्रुघ्न सिन्हा को नहीं मिला था डायरेक्ट न्योता

शत्रुघ्न सिन्हा हमेशा से ही अमिताभ बच्चन के सीनियर होने के साथ-साथ पक्के दोस्त भी रहे हैं। दोनों की आपस में तगड़ी बॉन्डिंग थी। अभिषेक-ऐश्वर्या की शादी का डायरेक्ट न्योता ना मिलने की वजह से शत्रुघ्न सिन्हा काफी नाराज हुए थे।

लौटा दिया था वेडिंग कार्ड और मिठाईImage Credit : Instagram04 / 05

लौटा दिया था वेडिंग कार्ड और मिठाई

शत्रुघ्न सिन्हा ने अमिताभ के साथ 'दोस्ताना' और 'काला पत्थर' जैसी हिट फिल्मों में काम किया था। उन्हें सीधा न्योता न मिलने पर बहुत बुरा लगा। शत्रुघ्न सिन्हा ने गुस्से में शादी का कार्ड और मिठाइयां लौटा दी थी। उन्होंने यहां तक कहा, 'जब बुलाया ही नहीं, तो फिर मिठाई किस बात की?'

अभिषेक बच्चन ने दी थी सफाईImage Credit : Instagram05 / 05

अभिषेक बच्चन ने दी थी सफाई

करण जौहर के शो 'कॉफी विथ करण' में पूरा किस्सा सुनाया था। अभिषेक ने कहा था कि उस समय उनका परिवार अपनी दादी की गंभीर बीमारी से जूझ रहा था। हालांकि वो सभी को न्योता देना चाहते थे। मगर उन्हें यह फंक्शन छोटा ही रखना पड़ा। अभिषेक ने कहा था कि वो सिन्हा फैमिली की फीलिंग को समझते हैं और जो भी फैसला उन्होंने लिया था वो अभिषेक ने स्वीकार भी किया था।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!