​भाग्य विधाता ने सोने की कलम से लिखी है इन बॉलीवुड स्टार्स की किस्मत, इंडस्ट्री को जेब में रख कर रहे हैं राज​

​कुछ लोगों की सोने सी चमकती किस्मत देखकर ऐसा लगता है मानो उसपर भगवान की असीम कृपा हो। इन स्टार्स को मेहनत और किस्मत का पूरा साथ मिला। आज ये स्टार्स इंडस्ट्री पर राज कर रहे हैं। वहीं इनमें से कुछ एक्टर ऐसे हैं जो आउटसाइडर होकर भी फिल्म इंडस्ट्री में अपनी खास जगह बनाए हुए हैं।

Authored by: अर्चना वशिष्ठUpdated Apr 29 2025, 11:35 IST
विधाता ने सोने की कलम से लिखी इन स्टार्स की किस्मत Image Credit : Social Media01 / 08

विधाता ने सोने की कलम से लिखी इन स्टार्स की किस्मत

बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में काम करना लाखों लोगों का सपना होता है। हर कोई इस इंडस्ट्री में अपना मुकाम पाना चाहता है। हालांकि हर किसी को ये मौका नहीं मिलता, लेकिन जिस इंसान की किस्मत ही इतनी अच्छी हो वह हर जगह अपना नाम कमा सकता है। आज हम आपको फिल्म इंडस्ट्री के उन स्टार्स के बारे में बताने जा रहे हैं जिनकी किस्मत चमकी और वह बॉलीवुड में छा गए।

शाहरुख खान Image Credit : Social Media02 / 08

शाहरुख खान

इस लिस्ट में सबसे ऊपर हैं बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख खान जिन्होंने अपनी मेहनत और अपनी किस्मत से बॉलीवुड पर राज किया। साधारण से परिवार से आए शाहरुख खान इंडस्ट्री पर इस कदर छाए की वह राजा बन गए। उनकी किस्मत पक्का सोने की कलम से लिखी होगी।

दीपिका पादुकोण Image Credit : Social Media03 / 08

दीपिका पादुकोण

दीपिका पादुकोण को पहली ही फिल्म में शाहरुख खान के साथ काम करने का मौका मिला और उनकी किस्मत के सारे ताले खुल गए। दीपिका पादुकोण आज इंडस्ट्री की सुपरस्टार बन गई हैं।

कार्तिक आर्यन Image Credit : Social Media04 / 08

कार्तिक आर्यन

कार्तिक आर्यन इन दिनों बॉलीवुड के उभरते हुए एक्टर हैं। उनके पास बैक टू बैक फिल्मों के ऑफर आ रहे हैं। कार्तिक आर्यन ने चंदू चैंपियन जैसी सिरियस मूवी भी की है और भूल भुलैया जैसी रॉम-कॉम भी। कार्तिक आर्यन ने बिना किसी गॉडफादर के इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाई है।

तृप्ति डिमरी Image Credit : Social Media05 / 08

तृप्ति डिमरी

तृप्ति डिमरी आज जिस मुकाम पर है इसके लिए उन्होंने कड़ी मेहनत की है। आज हर फिल्म निर्माता तृप्ति को अपनी फिल्म में कास्ट करने के लिए तैयार रहता है। तृप्ति डिमरी ने बॉलीवुड में ऐसे एंट्री ली जैसे वह अपनी किस्मत खुद लिखवाकर आई हों।

कृति सेनन Image Credit : Social Media06 / 08

कृति सेनन

इंजीनियर बनने चली कृति सेनन बॉलीवुड का चमकता सितारा बन गई। बिना किसी बॉलीवुड के गॉडफादर के उन्हें टाइगर श्रॉफ के साथ अपनी पहली फिल्म मिली थी। फैंस कृति को थिएटर में देखना बहुत पसंद करते हैं। आज कृति मोस्ट डिमांडिंग एक्ट्रेस बन गई है।

अनुष्का शर्मा Image Credit : Social Media07 / 08

अनुष्का शर्मा

अनुष्का शर्मा के भाई बेशक से एक फिल्म निर्माता थे फिर भी एक्ट्रेस को इंडस्ट्री में काम मिलना मुश्किल था। उन्हें अपनी पहली ही फिल्म सुपरस्टार शाहरुख खान के साथ मिली और एक्ट्रेस की किस्मत चमक गई। बाद में अनुष्का शर्मा ने पीछे मुड़कर नहीं देखा।

राजकुमार राव Image Credit : Social Media08 / 08

राजकुमार राव

बिना किसी बॉलीवुड कनेक्शन के राजकुमार राव ने इंडस्ट्री में अपना नाम कमाया। उनकी एक्टिंग को खूब पसंद किया जाता है। आज राजकुमार राव बॉलीवुड का उभरता हुआ चेहरा हैं जो हर जगह छाया हुआ है।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!