Salman Khan's Sikandar: सलमान खान की फिल्म 'सिकंदर' ईद के मौके पर रिलीज होने जा रही है। 'सिकंदर' को लेकर खबरें आ रही कि यह साउथ मूवी 'सरकार' का रीमेक है। कई रिपोर्ट्स यह भी बताती हैं कि इस ईद पर सलमान खान की 'सिकंदर' को लेकर कोई खास बज नहीं है। आने वाले दिनों में सलमान खान की 'सिकंदर' बॉक्स ऑफिस विक्की कौशल की 'छावा' से लेकर अल्लू अर्जुन की 'पुष्पा 2' सहित कई मूवीज के रिकॉर्ड को तोड़ नहीं पाएगी। यहां देखिए पूरी लिस्ट...
विक्की कौशल की फिल्म 'छावा' ने रिलीज के दिन से ही बॉक्स ऑफिस हिलाकर रखा हुआ है। यह मूवी अब तक 520 करोड़ रुपये से ज्यादा का कलेक्शन कर चुकी है। 'सिकंदर' के लिए यह रिकॉर्ड आसान नहीं होगा।
राम चरण और जूनियर एनटीआर की फिल्म 'आरआरआर' ने दुनिया भर में 1200 करोड़ रुपये कमाए थे। इस रिकॉर्ड को तोड़ने में 'सिकंदर' को पूरी जान लगानी पड़ेगी।
साउथ सुपरस्टार यश की फिल्म 'केजीएफ 2' ने भी वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर 1200 करोड़ रुपये का बिजनेस किया था। सलमान खान की 'सिकंदर' यह रिकॉर्ड तोड़ने में नाकाम रहेगी।
प्रभास और दीपिका पादुकोण की फिल्म 'कल्कि 2898 एडी' में दुनिया भर में 1050 करोड़ रुपये का धांसू कलेक्शन किया था। इस रिकॉर्ड को तोड़ने के लिए 'सिकंदर' को बहुत मेहनत करनी होगी।
प्रशांत नील के निर्देशन में बनी प्रभास की फिल्म 'सलार' ने 618 करोड़ रुपये कमाए थे। 'सिकंदर' के लिए इस रिकॉर्ड को ध्वस्त करना इतना सरल नहीं होने वाला है।
अल्लू अर्जुन की फिल्म 'पुप्षा 2' अब तक 1800 करोड़ रुपये से ज्यादा का कारोबार कर चुकी है। 'सिकंदर' के लिए इस रिकॉर्ड को नामुमकिन जैसा है।
सलमान खान की 'सिकंदर' के बज को देखकर ऐसा लग रहा है कि ये मूवी 500 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार करने में असफल साबित हो सकती है।