Salman Khan Emotional: बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान हाल ही में अपने करीबी दोस्त कुमुद राणे के अंतिम संस्कार में शामिल हुए। इस दौरान उनके साथ परिवार के अन्य सदस्य भी मौजूद थे। अंतिम विदाई के मौके पर सलमान काफी भावुक नजर आए, जिसकी तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। फोटोज में सलमान शांत और गमगीन दिखाई दे रहे हैं। अपने दोस्त को खोने का दुख उनके चेहरे पर साफ नजर आ रहा है। इन तस्वीरों को देखकर फैंस भी भावुक हो गए हैं और कुमुद राणे को श्रद्धांजलि दे रहे हैं। आइए देखते हैं सलमान खान की ये वायरल तस्वीरें।
सलमान खान के करीबी दोस्त कुमुद राणे का निधन हो गया। इस खबर ने सलमान खान को अंदर से हिलाकर रख दिया। हाल ही में सलमान खान अपने परिवार के करीबी दोस्त कुमुद राणे के अंतिम संस्कार में शामिल हुए।
सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो और तस्वीरों में सलमान दुखी और गमगीन दिखाई दे रहे हैं। अंतिम संस्कार में वह सुरक्षा कर्मियों और अपने करीबी लोगों के साथ पहुंचे थे। कुछ तस्वीरों में सलमान हाथ जोड़कर खड़े नजर आए, जबकि एक पल ऐसा भी आया जब वह अपनी भावनाओं पर काबू नहीं रख पाए।
रिपोर्ट्स की मानें तो कुमुद राणे खान परिवार के बेहद करीबी थे। यही वजह है कि अंतिम विदाई देने के लिए पूरा खान परिवार वहां मौजूद था। सलमान खान के साथ उनकी मां सलमा खान, सौतेली मां हेलेन, भाई सोहेल खान और बहन अर्पिता खान शर्मा भी अंतिम संस्कार में शामिल हुए।
सलमान खान की इन तस्वीरों ने फैंस को भावुक कर दिया है। सभी लोग इन तस्वीरों पर रिएक्ट कर रहे हैं और सलमान के दोस्त को श्रद्धांजलि दे रहे हैं।
बताते चलें कि सलमान खान जल्द ही फिल्म मातृभूमि में नजर आ रही हैं। इस मूवी में उनके साथ चित्रांगदा सिंह भी नजर आएंगी। इस फिल्म को देखने के लिए लोग बेताब हैं।