सलमान खान की ठोड़ी के नीचे लटका मांस... बुढ़ापे ने मोटे-मोटे कर दिए हैं भाईजान के गाल

Salman Khan old face look: बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान (Salman Khan) की कुछ फोटोज इंटरनेट पर वायरल हो रही हैं, जिनमें वो काफी बूढ़े दिखाई दे रहे हैं। सलमान खान की इन तस्वीरों पर का केआरके ने मजाक उड़ाया है। केआरके का ट्वीट इस वक्त इंटरनेट पर वायरल हो रहा है, जिस पर लोगों की अलग-अलग प्रतिक्रियाएं आ रही हैं।

Authored by: राहुल शर्माUpdated Mar 5 2025, 09:31 IST
सिकंदर की रिलीज से पहले सलमान खान के चेहरे पर दिखा बुढ़ापा, तस्वीरें देख KRK ने भी उड़ाया मजाकImage Credit : Celebs/Social Media01 / 07

सिकंदर की रिलीज से पहले सलमान खान के चेहरे पर दिखा बुढ़ापा, तस्वीरें देख KRK ने भी उड़ाया मजाक

बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान जल्द ही अपनी नई फिल्म सिकंदर के साथ दर्शकों के सामने होंगे, जो ईद के मौके पर रिलीज होगी। फिल्म सिकंदर में सलमान खान जबरदस्त एक्शन करते नजर आएंगे। सिकंदर की रिलीज से पहले सलमान खान की कुछ फोटोज इंटरनेट पर वायरल हो रही हैं, जिनमें काफी बूढ़े दिखाई दे रहे हैं। सलमान खान के फूला-फूला चेहरा देखकर फैंस अपनी आंखों पर भरोसा नहीं कर पा रहे हैं और बोल रहे हैं कि भाईजान पर बुढ़ापा बुरी तरह से हावी हो रहा है। सलमान खान की ये तस्वीरें देखकर केआरके ने उनका मजाक उड़ाया है।

बुढ़ापे की दहलीज पर पहुंचे सलमान खानImage Credit : Celebs/Social Media02 / 07

बुढ़ापे की दहलीज पर पहुंचे सलमान खान

बॉलीवुड के सबसे बड़े सुपरस्टार सलमान खान की उम्र 59 साल की हो गई है। 59 साल के सलमान खान के चेहरे पर बुढ़ापा साफ-साफ नजर आ रहा है। सलमान खान की ताजा तस्वीरें इशारा कर रही हैं कि फैंस को अब पुराना भाईजान कभी दिखाई नहीं देगा।

ठोड़ी के नीचे लटकता मांस देख चौंके फैंसImage Credit : Celebs/Social Media03 / 07

ठोड़ी के नीचे लटकता मांस देख चौंके फैंस

सलमान खान हमेशा से ही जिम करते रहे हैं। जिम की वजह से उनका शरीर हमेशा चुस्त रहा है। हालांकि उम्र की वजह से उनका चेहरा फूला-फूला रहने लगा है। इस तस्वीर में आप सलमान खान के चेहरे से लटकता मांस साफ-साफ देख सकते हैं।

सलमान खान का बूढ़ा होता चेहरा देख चौंके फैंसImage Credit : Celebs/Social Media04 / 07

सलमान खान का बूढ़ा होता चेहरा देख चौंके फैंस

59 साल के सलमान खान का बूढ़ा होता चेहरा देखकर फैंस हैरान हैं। फैंस ने कभी भी सलमान खान को इस तरह से इमैजिन नहीं किया था। उन्हें भरोसा नहीं हो रहा है कि दुनिया का सबसे खूबसूरत इंसान अब बूढ़ा हो रहा है।

फिल्मों के लिए जमकर मेहनत करते हैं सलमान खानImage Credit : Celebs/Social Media05 / 07

फिल्मों के लिए जमकर मेहनत करते हैं सलमान खान

अभिनेता सलमान खान जब फिल्म शूट करना शुरू करते हैं तो अपनी फिजीक पर काम शुरू कर देते हैं। यही कारण है कि फिल्मों में वो एकदम स्लिम-ट्रिम नजर आते हैं।

बियर्ड लुक में छा जाते हैं सलमान खानImage Credit : Celebs/Social Media06 / 07

बियर्ड लुक में छा जाते हैं सलमान खान

भले ही सलमान खान क्लीन शेव्ड लुक में थोड़े बूढ़े लगते हो लेकिन बियर्ड लुक में वो छा जाते हैं। बियर्ड के साथ सलमान खान का चेहरा आज जवान लगता है। यही कारण है कि फिल्म सिकंदर में सलमान खान बीयर्ड लुक में दिखाई दे रहे हैं।

KRK ने उड़ाया सलमान खान के बुढ़ापे का मजाकImage Credit : Celebs/Social Media07 / 07

KRK ने उड़ाया सलमान खान के बुढ़ापे का मजाक

केआरके ने सोशल मीडिया पर सलमान खान की तस्वीरें शेयर की हैं, जिनके साथ उन्होंने भाईजान के बुढ़ापे का मजाक उड़ाया है। केआरके का ट्वीट इंटरनेट पर वायरल हो रहा है, जिसे देखकर भाईजान के फैंस को गुस्सा आ रहा है।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!