Kantara Chapter 1 Starcast Fees: साउथ सुपरस्टार और बेहतरीन डायरेक्टर ऋषभ शेट्टी की फिल्म 'कंतारा चैप्टर 1' 2 अक्टूबर को रिलीज होने वाली है। मेकर्स ने 22 सितंबर यानी नवरात्रि के पहले दिन इस मूवी का ट्रेलर जारी कर फैन्स के बीच उत्साह बढ़ा दिया है। आज हम अपनी इस रिपोर्ट में आपको ऋषभ शेट्टी से लेकर बाकी एक्टर्स की फीस के बारे में बताने जा रहे हैं। आइए देखें ऋषभ शेट्टी सहित बाकी एक्टर्स ने कितने रुपये चार्ज किए हैं। यहां डालें एक नजर...
गुलशन देवैया को ऋषभ शेट्टी की फिल्म 'कंतारा चैप्टर 1' में अलग भूमिका में देखा जाएगा। इस मूवी के लिए गुलशन को कथित तौर पर 1 करोड़ रुपये फीस मिली है।
जयराम ने फिल्म 'कंतारा चैप्टर 1'में अपने किरदार को निभाने के लिए कथित तौर पर 1 करोड़ रुपये की मोटी रकम चार्ज की है। फिल्म में उनका किरदार दमदार होने वाला है।
ऋषभ शेट्टी की फिल्म 'कंतारा चैप्टर 1' में रुक्मिणी वसंत को भी अहम रोल में देखा जाएगा। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इस मूवी को करने के लिए रुक्मिणी ने 3 करोड़ रुपये लिए हैं।
ऋषभ शेट्टी के निर्देशन में बनी फिल्म 'कंतारा चैप्टर 1' में वो अहम रोल भी निभा रहे हैं। इस मूवी को करने के लिए ऋषभ शेट्टी ने कथित तौर पर 100 करोड़ रुपये फीस ली है।
सप्तमी गौड़ा ने फिल्म 'कंतारा चैप्टर 1' को करने के लिए कथित तौर पर 2 करोड़ रुपये की मोटी रकम ली है। 'कंतारा चैप्टर 1' में उनका किरदार भी अहम होगा।
ऋषभ शेट्टी की फिल्म 'कंतारा चैप्टर 1' 2 अक्टूबर के दिन रिलीज होने जा रही है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म 'कंतारा चैप्टर 1' का बजट 125 करोड़ रुपये के लगभग बताया जा रहा है।