बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर' 5 दिसंबर 2025 को रिलीज हुई थी। यह मूवी 8 हफ़्तों बाद भी बॉक्स ऑफिस पर ठीक-ठाक कमाई करने में लगी हुई है। खास बात यह है कि 28 जनवरी के दिन रणवीर सिंह की 'धुरंधर' पहली बॉलीवुड की फिल्म है, जिसने 1000 करोड़ रुपये भारत में कमाए हैं। हालांकि 'धुरंधर' साउथ की दो फिल्में के रिकार्ड्स को ध्वस्त करने में विफल रही है। आइए इंडिया की सबसे कमाऊ फिल्मों की लिस्ट पर डालें एक नजर...
सुकुमार के निर्देशन में बनी अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'पुष्पा 2' ने इंडियन बॉक्स ऑफिस पर 1471 करोड़ रुपये का बिजनेस किया था।
प्रभास और राणा दग्गुबाती की फिल्म 'बाहुबली 2' ने इंडियन बॉक्स ऑफिस पर 1417 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। यह मूवी इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर है।
आदित्य धर के निर्देशन में बनकर तैयार हुई रणवीर सिंह की स्पाई थ्रिलर 'धुरंधर' ने इंडियन बॉक्स ऑफिस पर 1002 करोड़ रुपये कमा लिए है। यह पहली बॉलीवुड मूवी है, जिसने 1000 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार किया है।
साउथ सुपरस्टार यश की फिल्म 'केजीएफ चैप्टर 2' ने भी इंडियन बॉक्स ऑफिस पर 1001 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। यह मूवी इस लिस्ट में चौथे स्थान पर है।
राम चरण और जूनियर एनटीआर की एक्शन ड्रामा 'आरआरआर' ने 916 करोड़ रुपये का कारोबार किया था। इस लिस्ट में यह मूवी पांचवे स्थान पर है।
प्रभास की फिल्म 'कल्कि 2898 एडी' का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है। इस मूवी ने भारत में 767 करोड़ रुपये का बिजनेस किया था।