Ranveer Singh and Deepika Padukone Pics: बॉलीवुड के पावर कपल रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण एक बार फिर सुर्खियों में हैं। दोनों जल्द ही फिर से पैरेंट्स बनने वाले हैं। इस बीच रणवीर और दीपिका की कुछ नई तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। इन तस्वीरों में रणवीर और दीपिका अपने नए घर की बालकनी में साथ नजर आ रहे हैं। कपल का यह अंदाज फैंस को काफी पसंद आ रहा है और लोग इन तस्वीरों पर जमकर प्यार बरसा रहे हैं। दोनों को साथ देखकर फैंस भी काफी खुश नजर आ रहे हैं। तस्वीरों में उनका नया घर भी चर्चा का विषय बना हुआ है। आइए देखते हैं रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की ये वायरल तस्वीरें।
कुछ दिनों पहले धुरंधर स्टार रणवीर-दीपिका ने बताया था कि वो फिर से माता-पिता बनने वाले हैं, तब से ही कपल सुर्खियों में बना हुआ है। इस बीच दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की फोटोज सामने आई है, जो कि इंटरनेट पर लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया है।
रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण हाल ही में अपने बांद्रा स्थित नए घर की बालकनी में नजर आए। कपल को साथ देखकर फैंस काफी उत्साहित दिखाई दिए। दोनों आराम से बालकनी में समय बिताते नजर आए, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं।
सामने आई इन फोटोज में बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण का बेबी बंप साफ दिखाई दे रहा है। इस फोटो ने लोगों को एक्साइटेड कर दिया है। दोनों जल्द ही फिर से मम्मी-पापा बनने वाले हैं।
दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की शादी 14 नवंबर 2018 को हुई थी। दोनों ने इटली के लेक कोमो में एक निजी और भव्य समारोह में शादी की। इससे पहले रणवीर सिंह और दीपिका ने काफी समय तक एक दूसरे को डेट किया था।
बताते चलें कि एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण ने 8 सितंबर 2024 को एचएन रिलायंस अस्पताल में एक बेटी को जन्म दिया था। उन्होंने अपनी बच्ची का नाम 'दुआ' रखा है।