Rani Mukerji Birthday: कभी गोविंदा से जुड़ा था रानी मुखर्जी का नाम, इस गलती के चलते नहीं बन पायीं बच्चन खानदान की बहू

Happy Birthday Rani Mukerji: बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस रानी मुखर्जी ने अपनी एक्टिंग से लोगों का खूब दिल जीता है। एक्ट्रेस का आज 46वां जन्मदिन है और इस खास मौके पर फैंस से लेकर सितारे तक उन्हें बधाइयां दे रहे हैं।

Authored by: आशना मलिकUpdated Mar 22 2024, 11:19 IST
रानी मुखर्जी की जिंदगी से जुड़ी कुछ खास बातें​Image Credit : Instagram01 / 08

रानी मुखर्जी की जिंदगी से जुड़ी कुछ खास बातें​

Happy Birthday Rani Mukerji: बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस रानी मुखर्जी ने अपनी एक्टिंग से लोगों का खूब दिल जीता है। एक्ट्रेस का आज 46वां जन्मदिन है और इस खास मौके पर फैंस और बॉलीवुड स्टार्स उन्हें खूब बधाइयां दे रहे हैं। रानी मुखर्जी भले ही सोशल मीडिया से दूर रहती हैं, लेकिन अक्सर चर्चा में रहती हैं। बता दें कि करियर से इतर रानी मुखर्जी की लव लाइफ ने भी खूब सुर्खियां बटोरी हैं। रानी मुखर्जी का नाम कई शादीशुदा मर्दों के साथ जुड़ा। अंत में उनकी शादी भी आदित्य चोपड़ा से हुई, जो कि पहले से शादीशुदा थे। तो चलिए एक नजर डालते हैं रानी मुखर्जी की लव लाइफ पर-

आमिर खान संग जुड़ा था नामImage Credit : Instagram02 / 08

आमिर खान संग जुड़ा था नाम

रानी मुखर्जी और आमिर खान फिल्म 'गुलाम' में साथ नजर आए थे। इस फिल्म में दोनों की केमिस्ट्री ने लोगों के दिलों पर राज किया था। यहां तक कि उनकी लिंकअप की खबरें भी आनी शुरू हो गई थीं। रानी मुखर्जी ने आमिर खान को अपना क्रश भी बताया था।

गोविंदा और रानी मुख्रजी के अफेयर ने भी बटोरी थी सुर्खियांImage Credit : Instagram03 / 08

गोविंदा और रानी मुख्रजी के अफेयर ने भी बटोरी थी सुर्खियां

गोविंदा और रानी मुखर्जी कई फिल्मों में साथ दिखाई दिये। शूटिंग के दौरान ही दोनों का अफेयर भी शुरू हो गया था। सेट पर भी दोनों को अक्सर साथ में ही वक्त बिताते देखा जाता था।

एक साथ पकड़े गए थे रानी मुखर्जी और गोविंदाImage Credit : Instagram04 / 08

एक साथ पकड़े गए थे रानी मुखर्जी और गोविंदा

गोविंदा और रानी मुखर्जी के रिश्ते को लेकर हंगामा तब मचा, जब गोविंदा को एक्ट्रेस के ही कमरे में देखा गया था। एक पत्रकार ने गोविंदा को उनके कमरे में पकड़ा था। इस वाकये के बाद गोविंदा की शादी तक खतरे में पड़ गई थी।

अभिषेक बच्चन संग रिश्ते ने भी बटोरी सुर्खियांImage Credit : Instagram05 / 08

अभिषेक बच्चन संग रिश्ते ने भी बटोरी सुर्खियां

अभिषेक बच्चन और रानी मुखर्जी ने भी कई फिल्मों में काम किया है। एक्टर के साथ रानी मुखर्जी के अफेयर के चर्चे खूब सामने आए थे। दोनों की बात शादी तक भी पहुंच गई थी।

एक गलती से टूटा रिश्ताImage Credit : Instagram06 / 08

एक गलती से टूटा रिश्ता

रानी मुखर्जी ने 'ब्लैक' मूवी में अमिताभ बच्चन के साथ काम किया था। लेकिन इस फिल्म में दोनों का लिपलॉक सीन था। इसे करने से जया बच्चन ने रानी को मना भी किया। लेकिन एक्ट्रेस नहीं मानीं। इस सीन के कारण ही जया बच्चन ने रानी और अभिषेक के रिश्ते को आगे नहीं बढ़ने दिया।

रानी मुखर्जी से प्यार कर बैठे थे आदित्य चोपड़ाImage Credit : Instagram07 / 08

रानी मुखर्जी से प्यार कर बैठे थे आदित्य चोपड़ा

यशराज की कई फिल्मों में रानी मुखर्जी ने काम किया है। रानी मुखर्जी, आदित्य चोपड़ा को बाकी एक्ट्रेसेस से बेहद अलग लगीं। ऐसे में वह उन्हें पसंद करने लगे। कुछ ही वक्त बाद आदित्य चोपड़ा और रानी मुखर्जी ने एक-दूजे को डेट करना शुरू कर दिया।

2014 में रानी और आदित्य ने की शादीImage Credit : Instagram08 / 08

2014 में रानी और आदित्य ने की शादी

आदित्य चोपड़ा और रानी मुखर्जी ने साल 2014 में चोरी-छुपे शादी रचाई। उनकी शादी की खबरों से हर कोई हैरान रह गया था। हालांकि शादी के सालों बाद भी दोनों कभी कैमरे के सामने साथ नहीं आते हैं।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!