टीवी के शो बिग बॉस को पंगों का शो कहा जाता है। जो इस घर में एक बार रहता है उसका नाम अक्सर चर्चा में बना रहता है। वैसे तो बिग बॉस में अबतक हजारों लोग आ चुके हैं, लेकिन इनमें से कुछ ऐसे हैं जो लोगों के जेहन में घूमते ही रहते हैं। ये वो लोग हैं जो विवादों से चर्चा में रहते हैं। इस लिस्ट में राखी सावंत से लेकर एमसी स्टेन का नाम शामिल है।
प्रियंका जग्गा का नाम एक बार फिर से पॉप अप हो रहा है। बताया जा रहा है कि वह बिग बॉस 19 में नजर आ सकती हैं। हालांकि प्रियंका जब बिग बॉस 10 में उन्होंने खूब विवाद खड़े किए थे। वह अपनी आवाज और लड़ाई-झड़गे के लिए खूब वायरल हुई थी।
राखी सावंत को तो विवादों की क्वीन कहा जाता है। सोशल मीडिया हो या कोई इवेंट राखी अपनी बातों में किसी को नहीं जाने देती। वह जब भी बोलती है कोई न कोई पंगा हो ही जाता है। Pic Credit: Instagram
उर्फी जावेद ने बिग बॉस ओटीटी 1 जीता था। उसके बाद से उर्फी जावेद सबके बीच बेहद पॉपुलर हो गई। कभी अपनी ड्रेस को लेकर तो कभी अपने अटपटे बयानों को लेकर वह चर्चा में बनी ही रहती हाई। Pic Credit: Instagam
कमल आर खान बिग बॉस 3 का हिस्सा रह चुके हैं। ये अक्सर अपनी पोस्ट को लेकर विवादों में रहते हैं। केआरके बॉलीवुड इंडस्ट्री के लोगों के राज खोलते रहते हैं। कभी सच तो कभी झूठ में इनका नाम सामने आता ही रहता है। Pic Credit: x
एमसी स्टेन ने बिग बॉस 17 जीता था। कहने को तो वह एक रैपर हैं लेकिन गानों से ज्यादा उनका नाम विवादों में आता है। सोशल मीडिया पर उन्हें ट्रोलिंग का भी सामना करना पड़ता है। कई बार उन्हें नशे की हालत में स्पॉट किया जा चुका है। Pic Credit: Bigg Boss 17
एल्विश यादव वैसे तो अपने अंदाज से सबका दिल जीत लेते हैं, लेकिन उनका नाम अक्सर विवादों में रहता है। कभी किसी पंगे को लेकर तो कभी किसी से झड़गे को लेकर वह चर्चा में ही रहते हैं। Pic Credit: Social Media