Actresses who Pregnant right after marriage: अंबानी परिवार के बेटे अनंत अंबानी की बहू राधिका मर्चेंट को लेकर खबरें है कि वो प्रेग्नेंट हैं। ऐसा हम नहीं बल्कि राधिका का वीडियो देखने के बाद लोगों ने कयास लगाने शुरू कर दिए हैं। राधिका मर्चेंट से पहले ऐसी कई बॉलीवुड अदाकाराएं हैं जिन्होंने शादी होने के 2 से 3 महीनों के अंदर ही अपनी प्रेग्नेंसी की खुशखबरी दुनिया को सुना दी। आइए देखें इस लिस्ट में किन-किन हसीनाओं के नाम शामिल हैं। देखें ये पूरी लिस्ट...
रणबीर कपूर से शादी करने के बाद आलिया भट्ट ने प्रेग्नेंसी की खबर सुना दी थी। बता दें रणबीर और आलिया ने लगभग 5 सालों तक एक दूसरे को डेट किया था। अब आलिया भट्ट एक बेटी राहा की मां हैं।
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो जब नेहा धूपिया ने अंगद बेदी से शादी की थी तब वो 3 महीने की प्रेगेंट थीं। शादी होने के तुरंत बाद ही इस कपल ने प्रेग्नेंसी की घोषणा कर दी थी।
हार्दिक पंडया से शादी करने के बाद ही नताशा ने प्रेग्नेंसी की अनाउंसमेंट की थी। हालांकि हार्दिक और नताशा आपसी सहमती से अब तलाक ले चुके हैं।
कोंकणा सेन शर्मा ने भी शादी होने के बाद कुछ ही महीनों में प्रेग्नेंसी की घोषणा कर फैन्स को हैरान कर दिया था। एक्ट्रेस अब पति रणवीर शौरी से अलग हो चुकी हैं।
सेलिना ने 2011 में दुबई बेस्ड बिजनेसमैन पीटर हाग से शादी की। शादी के कुछ ही महीनों बाद उन्होंने अपनी प्रेग्नेंसी की घोषणा की और 2012 में जुड़वा बच्चों को जन्म दिया।
वैभव रेखी से शादी के एक महीने बाद ही दीया मिर्जा ने अपनी प्रेग्नेंसी की घोषणा कर दी थी।एक्ट्रेस ने बेबी बंप दिखाते हुए फोटो भी सोशल मीडिया पर शेयर की थी।
अनंत अंबानी की पत्नी राधिका मर्चेंट का एक वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है, जिसे देखने के बाद लोगों ने उनकी प्रेग्नेंसी के कयास लगाने शुरू कर दिए हैं।