Raaj Kumar Made fun of Amitabh Bachchan: राज कुमार बॉलीवुड के उन एक्टर्स में से एक थे, जो अपने रुतबे के लिए जाने-जाते थे। अपने डायलॉग्स के साथ-साथ राज कुमार के बयान भी खूब चर्चा में रहते थे। अपने 4 दशकों के करियर में राज कुमार एक से एक बेहतरीन फिल्में की। आज हम अपनी इस रिपोर्ट में आपको राज कुमार से जुड़ा एक ऐसा किस्सा बताने जा रहे हैं, जिसने भरी महफिल में अमिताभ बच्चन को पानी-पानी कर दिया था। तो चलिए जानते इस बारे में...
बात उस समय कि है जब राज कपूर ने अपने घर पर एक शानदार पार्टी होस्ट की थी। इस पार्टी में जाने-माने कलाकार मौजूद थे। इस पार्टी का हिस्सा अमिताभ बच्चन भी थे।
इस पार्टी में सबसे अलग दिखने के लिए अमिताभ बच्चन ने शानदार सूट सिलवाया था, जिसे देख राजकुमार भी उनपर कमेंट करने खुद को रोक नहीं पाए थे।
इस पार्टी में जब राज कुमार ने अमिताभ बच्चन से पूछा की तुमने ये सूट कहां से सिलवाया है तो अभिनेता ने दूकान का नाम बताते हुए कहा कि क्या आप भी इस तरह का सूट सिलवाना चाहते हैं? राज कुमार ने अमिताभ का मजाक उड़ाते हुए जवाब दिया कि मुझे सूट नहीं सिलवाना बल्कि अपने घर के परदे सिलवाने हैं।
राज कुमार ने भरी महफिल में जब अमिताभ बच्चन का इस तरह मजाक बनाया तो वो अभिनेता गुस्से का घूंट पी गए थे। अमिताभ ने राज कुमार को उल्टा जवाब इसलिए सही नहीं समझा था क्योंकि वो उस समय नए एक्टर थे और राज कुमार का इंडस्ट्री में पहले से काफी नाम था।