Bollywood actress became mother by surrogacy: एक्ट्रेस संभावना सेठ 45 साल की उम्र में सरोगेसी के जरिए मां बनने वाली हैं। उन्होंने सरोगेसी की मदद से मां बनने का फैसला लिया है, जो इन दिनों काफी चर्चा में है। संभावना सेठ से पहले बॉलीवुड की कईअभिनेत्रियां सरोगेसी के जरिए मां बन चुकी हैं। इस लिस्ट में प्रियंका चोपड़ा, प्रीति जिंटा, और कुछ अन्य हसीनाओं के नाम शामिल हैं। सरोगेसी के जरिए मां बनना आजकल बॉलीवुड में एक आम बात होती जा रही है। आइए नजर डालते है इस पूरी लिस्ट पर...
बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक में धमाल मचाने वाली एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने हॉलिवुड सिंग निक जोनस संग शादी की थी। प्रियंका सरोगेसी के सहारे बेटी की मां बनी। साल 2022 में मालती मैरी चोपड़ा जोनस ने जन्म लिया था।
बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरुख खान के छोटे बेटे अबराम का जन्म सरोगेसी से हुआ है। सुहाना और आर्यन के बाद कपल ने सरोगेट के जरिए तीसरे बच्चे अब्राम को पाया। साल 2013 में अब्राम का जन्म हुआ था।
बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी ने 15 फरवरी 2020 को सरोगेसी के जरिए अपनी बेटी समीशा शेट्टी कुंद्रा का स्वागत किया। शिल्पा शेट्टी ने बताया कि उनका बेटा वियान हमेशा से बहन चाहता था। उन्होंने पिंकविला को बताया कि बेटा वियान होने के 5 साल बाद तक वे दूसरा बच्चा चाहती थीं, लेकिन 'APLA' नामक ऑटोइम्यून बीमारी के कारण बार-बार मिसकैरेज होने से उन्होंने सरोगेसी का रास्ता अपनाया।
बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रीति जिंटा ने साल को अमेरिकी बॉयफ्रेंड जीन गुडइनफ से लॉस एंजिल्स में शादी की थी। साल 2021 में एक्ट्रेस प्रीति जिंटा और पति जीन गुडइनफ ने जुड़वां बच्चों का स्वागत दुनिया में किया। सरोगेसी के जरिए ही प्रीति बेटा जय और बेटी जिया की मां बनी थी।
संभावना सेठ सरोगेसी के जरिए 45 साल की उम्र में मां बनने वाली हैं। एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर ये खुशखबरी फैंस के साथ शेयर की हैं। इस खबर ने फैंस का दिन बना दिया है।