शहर

झाड़-फूंक के नाम पर यौन शोषण का आरोप, बिहार के सीतामढ़ी में महिला ने कैंची घोंपकर किया मर्डर

महिला का आरोप है कि इलाज के बहाने उसका यौन शोषण किया जाता था और विरोध करने पर पति को जान से मारने की धमकी दी जाती थी। इसी कथित प्रताड़ना से परेशान होकर उसने हत्या की साजिश रची।

Image

प्रतीकात्मक फोटो

सीतामढ़ी के चोरौत में हुए सखीचंद्र ठाकुर हत्याकांड का पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है। पुलिस के मुताबिक, झाड़-फूंक के बहाने कथित यौन शोषण से परेशान महिला ने ही फर्जी तांत्रिक की हत्या की थी। मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी रंजीता कुमारी को गिरफ्तार कर लिया है।पुपरी की एएसपी सह डीएसपी सुनीता कुमारी ने बताया कि रंजीता अपने पेट दर्द का इलाज कराने सखीचंद्र के पास जाती थी।

महिला का आरोप है कि इलाज के बहाने उसका यौन शोषण किया जाता था और विरोध करने पर पति को जान से मारने की धमकी दी जाती थी। इसी कथित प्रताड़ना से परेशान होकर उसने हत्या की साजिश रची। रंजीता का आरोप था कि पेट दर्द के इलाज के दौरान तांत्रिक ने झाड़-फूंक के बहाने उसका यौन शोषण किया था जिससे वह बहुत ज्यादा परेशान थी।

कैंची से उसके पेट और गर्दन पर कई वार कर दिए

पुलिस के अनुसार, रंजीता ने सखीचंद्र को भरोसे में लेकर चौर में बुलाया और कैंची से उसके पेट और गर्दन पर कई वार कर दिए। हत्या के बाद वह साहरघाट थाना क्षेत्र स्थित अपनी मौसी के घर चली गई।

निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल कैंची, मोबाइल फोन और पहने कपड़े बरामद

पुलिस टीम ने तकनीकी और मानवीय साक्ष्यों के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार किया। उसकी निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल कैंची, मोबाइल फोन और वारदात के समय पहने कपड़े बरामद किए गए हैं। फिलहाल आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है, जबकि महिला द्वारा लगाए गए यौन शोषण के आरोपों की जांच भी जारी है।

Ravi Vaish
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article