शहर

महाराष्ट्र के विदर्भ में BJP की चुनावी मोर्चेबंदी तेज, 9 जिलों में समीक्षा बैठक; नागपुर स्नातक निर्वाचन सीट के लिए बना प्लान

नागपुर स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव से पहले भाजपा ने विदर्भ के नौ जिलों में बैठकें कर बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने और चुनावी रणनीति तैयार की है।

Image

नागपुर स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के लिए बीजेपी की बैठक

नागपुर : नागपुर स्नातक निर्वाचन क्षेत्र (Nagpur graduate seat) के चुनाव से पहले भाजपा ने विदर्भ में कमर कस ली है। संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने के लिए प्रदेश नेतृत्व ने 2 दिन का दौरा कर 9 जिलों में बैठकें कीं। इन बैठकों में चुनाव की तैयारी, मतदाता संपर्क और कार्यकर्ताओं की भूमिका मुख्य एजेंडा रही। इन बैठकों में प्रदेश अध्यक्ष रविन्द्र चौहान ने कहा कि..केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाना ही पार्टी की रणनीति है। पिछले 10 सालों में विदर्भ में हुए इंफ्रास्ट्रक्चर, शिक्षा और रोजगार के कामों को जनता के सामने रखा जाएगा। इस दौरान रविन्द्र चौहाण ने कहा.."नागपुर संघ की पुण्यभूमि है। कार्यकर्ताओं में जीत को लेकर जबरदस्त उत्साह है। हम इस चुनाव को पूरी ताकत से लड़ेंगे," बैठक में यह भरोसा जताया गया।

जमीनी फीडबैक पर जोर

इस बैठक के दौरान चंद्रपुर की बैठक में 1980 से पार्टी से जुड़े एक वरिष्ठ कार्यकर्ता को सम्मानित भी किया गया। नेतृत्व ने कहा कि ऐसे निष्ठावान कार्यकर्ताओं की वजह से ही संगठन आज मजबूत है। इस दौरान रामटेक, भंडारा और चंद्रपुर के विधायकों व जिला पदाधिकारियों से सीधे संवाद कर जमीनी स्थिति और चुनावी चुनौतियों का फीडबैक लिया गया। हर जिले के लिए अलग कार्ययोजना बनाने के निर्देश दिए गए।

नागपुर स्नातक निर्वाचन क्षेत्र का चुनावी गणित

यह सीट शिक्षित और युवा मतदाताओं के कारण अहम मानी जाती है। पार्टी ने अभी से पन्ना प्रमुख बैठकें और मतदाता सूची सत्यापन का काम शुरू कर दिया है। बैठकों में कई मंत्री, विधायक और प्रदेश पदाधिकारी शामिल हुए। पार्टी का फोकस अब बूथ मैनेजमेंट और शिक्षक-ग्रेजुएट मतदाताओं तक सीधी पहुंच पर है।

atul. Singh
अतुल सिंहauthor

मैं अतुल सिंह,मैं 14 वर्षों से अधिक समय से टीवी पत्रकारिता में विभिन्न क्षेत्रों को खबरों को कवर करने वाला अनुभवी पत्रकार हूं। वर्तमान में Times Now नवभारत के लिए principal correspondent हूं। मैंने इंडिया टीवी, ज़ी न्यूज़,IBN 7 (न्यूज़ 18),Lemon न्यूज़ जैसे प्रमुख मीडिया संगठनों के साथ भी काम किया है। मनोरंजन,नागरिक मुद्दे ,इंफ्रा,राजनीति,आम और विधानसभा चुनाव और अपराध जैसे विषयों को बखूबी कवर किया है। वर्तमान में मुम्बई ब्यूरो से जुड़ा हुआ हूं। कई राष्ट्रीय मुद्दों से जुड़े कई विशेष खबरें भी कवर किया है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!