बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक में अपनी एक्टिंग का जलवा दिखाने वाली एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। प्रियंका चोपड़ा अक्सर अपने फैंस के लिए तस्वीरें और वीडियो शेयर करती रहती हैं जिन्हें लोग काफी पसंद भी करते हैं। इसी बीच प्रियंका चोपड़ा ने अपनी नई तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में प्रियंका चोपड़ा के साथ-साथ उनके पति निक जोनस, बेटी मालती मैरी, एक्ट्रेस दीया मिर्जा और एक्टर ईशान खट्टर नजर आए। प्रियंका चोपड़ा की नई तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं।
प्रियंका चोपड़ा इस वायरल हो रही तस्वीर में बेटी मालती मैरी को गोद में नजर आ रही हैं। इस तस्वीर में मालती मैरी ने डॉल से अपने चेहरे को छुपा लिया है।
प्रियंका चोपड़ा इस तस्वीर में ईशान खट्टर संग जमकर मस्ती करती नजर आईं। ईशान खट्टर इस फोटो में कूल लुक में दिखाई दिए। इस तस्वीर को फैंस खूब शेयर कर रहे हैं।
इस तस्वीर में निक जोनस अपनी पत्नी प्रियंका चोपड़ा के माथे पर किस करते नजर आ रहे हैं। प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की इस तस्वीर पर लोग खूब प्यार लुटा रहे हैं।
प्रियंका चोपड़ा इस तस्वीर में बेटी मालती मैरी को गले लगाती हुई नजर आ रही हैं। प्रियंका चोपड़ा और मालती मैरी की इस तस्वीर को काफी पसंद किया जा रहा है।
एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा की बेटी मालती मैरी पापा निक जोनस की गोद में नज आ रही हैं। इस दौरान मालती मैरी पापा संग जमकर मस्ती करती दिखीं।
प्रियंका चोपड़ा और एक्ट्रेस दीया मिर्जा कई साल के बाद साथ नजर आईं। प्रियंका चोपड़ा और दीया मिर्जा के फैंस इस तस्वीर को सोशल मीडिया पर खूब शेयर कर रहे हैं।