बॉलीवुड इंडस्ट्री में स्टार्स की शादी का जश्न अलग अंदाज में ही होता है। अपने फेवरेट स्टार को शादी के जोड़े में देखने के लिए फैंस भी इंतजार में रहते हैं। स्टार किसे अपनी पत्नी बनाएंगे और इनका परिवार कैसा होगा ये जानने की दिलचस्पी हर किसी में होती है। आज हम उन स्टार्स के बारे में बता रहे हैं जिसकी शादी का परिवार वाले के साथ-साथ फैंस को भी इंतजार है।
साउथ स्टार प्रभास की शादी का फैंस लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं। एक्टर का नाम पहले अभिनेत्री अनुष्का शेट्टी के साथ जुड़ चुका है। कहा जाता था कि दोनों ने सगाई तक कर ली है। हालांकि अब प्रभास और अनुष्का दोनों ही अलग हो गए हैं। फैंस इनके सिर पर शहरा सजते हुए देखना चाहते हैं।
बॉलीवुड के हैंडसम हंक आदित्य रॉय कपूर लाखों दिलों की धड़कन हैं। आदित्य रॉय कपूर 39 साल के हो गए हैं। हाल ही में अभिनेत्री अनन्या पांडे के साथ उनका ब्रेकअप हुआ है। अब फैंस को उनकी शादी का इंतजार है।
अर्जुन कपूर जल्द ही 40 साल के होने वाले हैं और अभी तक वह सिंगल ही घूम रहे हैं। पिछले साल अर्जुन कपूर ने अपनी गर्लफ्रेंड मलाइका अरोड़ा से ब्रेकअप कर लिया था उसके बाद उनके रिलेशनशिप को लेकर कोई जानकारी नहीं आई है।
बॉलीवुड का स्मार्ट हीरो कार्तिक आर्यन इन दिनों अपने काम पर पूरा ध्यान दे रहे हैं। एक्टर अपनी शादी और गर्लफ्रेंड से दूर हैं। इस समय इंडस्ट्री में उनकी शादी का सबको इंतजार है।
टाइगर श्रॉफ फिल्म इंडस्ट्री के मोस्ट एलीजिबल बैचलर हैं। उनका नाम अभिनेत्री दिशा पटानी के साथ जुड़ चुका है। हालांकि एक्टर ने कभी अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर खुलासा नहीं किया।
हिन्दी सिनेमा के उभरते हुए कलाकार सिद्धांत इस समय अपने काम पर फोकस कर रहे हैं। सिद्धांत ने हाल ही में सारा तेंदुलकर से ब्रेकअप कर लिया है अब वह सिंगल ही अपनी लाइफ एन्जॉय कर रह रहे हैं।
कुछ साल पहले लोग विजय वर्मा और तमन्ना भाटिया की शादी का ख्वाब सजाए बैठे थे जो इस साल टूट गया। विजय और तमन्ना ने ब्रेकअप कर लिया है और अब एक्टर अपनी प्यारी पत्नी की तलाश में हैं।