Panchayat S4 Starcast Fees: दीपिका कुमार मिश्रा द्वारा निर्देशित 'पंचायत सीजन 4' सीरीज आज ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो पर ऑनलाइन स्ट्रीम करा दी गई है। इस सीरीज को देखने के बाद लोगों ने अपनी रिव्यू साझा करने शुरू कर दिए हैं। इस सीरीज को करने के लिए सचिव जी उर्फ जितेन्द्र कुमार ने कितने रुपये फीस ली है। अगर आपको नहीं मालूम है तो जानते हैं जितेन्द्र कुमार से लेकर रघुबीर यादव सहित 'पंचायत सीजन 4' की कास्ट की फीस कितनी रही है। आइए डालें एक नजर...
दुर्गेश कुमार ने वेब सीरीज 'पंचायत सीजन 4' में भूषण उर्फ बनराकस का किरदार निभाया है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इस सीरीज को करने के लिए उन्हें 5 से 7 हजार रुपये प्रति एपिसोड मिले हैं।
फैसल मलिक ने इस सीरीज में उप-प्रधान की भूमिका निभाई है। इस सीरीज में उनकी एक्टिंग को खूब पसंद किया गया है। रिपोर्ट्स बताती हैं कि मेकर्स ने उन्हें 10 से 12 हजार रुपये प्रति एपिसोड सैलरी दी है।
चंदन रॉय को वेब सीरीज 'पंचायत सीजन 4' सीरीज में सचिव जी के सहायक विकास की भूमिका में देखा गया। इस सीरीज के लिए चंदन रॉय को भी 10 से 12 रुपये ही प्रति एपिसोड दिए गए हैं।
'पंचायत सीजन 4' सीरीज में प्रधान जी बने रघुबीर यादव को निर्माताओं ने प्रति एपिसोड 40 हजार रुपए दिए हैं। उनकी एक्टिंग भी लाजवाब रही है।
नीना गुप्ता ने 'पंचायत सीजन 4' में प्रधान पत्नी यानी मंजू देवी की भूमिका को अदा किया था। उन्हें प्रति एपिसोड के लिए 50 हजार रुपए मिले थे।
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो 'पंचायत सीजन 4' के प्रति एपिसोड के लिए जितेंद्र कुमार को 70 हजार रुपए दिए हैं। इस सीरीज में सचिव जी का किरदार अहम है।