Panchayat Star Cast Education: प्राइम वीडियो की सबसे चर्चित और सबसे चहेती सीरीज 'पंचायत' अपने सीजन 4 के साथ दस्तक दे चुकी है। इस बार की कहानी भी बेहद दमदार है। फुलेरा का प्रधान बनने के लिए जहां दो पक्षों में जंग छिड़ी हुई है तो वहीं सचिव जी और रिंकी का रोमांस भी बढ़ता ही जा रहा है। 'पंचायत' में फुलेरा वासियों को यूं तो ज्यादा पढ़ा लिखा नहीं दिखाया गया है। लेकिन असल जिंदगी में उनकी डिग्रियां जानकर कोई भी हैरान रह जाएगा। चाहे वह जितेंद्र कुमार हों या फिर प्रधान की भूमिका अदा करने वाली नीना गुप्ता। तो चलिए एक नजर डालते हैं इन स्टार्स के एजुकेशन क्वालिफिकेशन पर-
'पंचायत' सीरीज से सबका दिल जीतने वाले जितेंद्र कुमार असल जिंदगी में काफी पढ़े लिखे हैं। उन्होंने आईआईटी खड़गपुर से सिविल इंजीनियरिंग में डिग्री हासिल की है।
'पंचायत' में रिंकी का किरदार अदा करने वाली सानविका भी काफी पढ़ी लिखी हैं। उन्होंने मध्यप्रदेश के जबलपुर में रहते हुए इंजीनियरिंग की डिग्री हासिल की है। उनके मम्मी-पापा जहां चाहते थे कि वह एक अच्छी नौकरी करें तो वहीं सानविका ने एक्ट्रेस बनने का फैसला किया।
'पंचायत' के प्रधान जी यानी रघुबीर यादव ने अपनी एक्टिंग से इंडस्ट्री में जबरदस्त पहचान बनाई है। रघुबीर यादव की पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो उन्होंने थिएटर में मास्टर्स डिग्री हासिल की हुई है।
'पंचायत' में प्रहलाद की भूमिका निभाकर सबका दिल जीतने वाले फैसल मलिक भी पढ़ाई में किसी से कम नहीं हैं। उन्होंने दिल्ली युनिवर्सिटी से कॉमर्स में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मीडिया और फिल्म प्रोडक्शन में भी उनका अच्छा अनुभव है।
'पंचायत' सीरीज के बनराकस दुर्गेश कुमार भी किसी से पीछे नहीं हैं। उन्होंने अपनी ग्रेजुएशन जहां IGNOU से की है तो वहीं नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा से पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा किया है।
'पंचायत सीजन 4' में प्रधान पद के लिए चुनाव लड़ने वाली सुनीता राजवर भी खूब पढ़ी-लिखी हैं। उन्होंने दिल्ली के नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा से ग्रेजुएशन किया है, साथ ही नैनीताल की कुमाऊं युनिवर्सिटी से पोस्ट ग्रेजुएशन किया है।
चंदन रॉय ने अपने किरदार विकास से सबका खूब दिल जीता है। चंदन रॉय भी पढ़ाई में किसी से कम नहीं हैं। उन्होंने पटना युनिवर्सिटी से जहां ग्रेजुएशन किया है तो वहीं इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से डिप्लोमा हासिल किया है।
'पंचायत' की महिला प्रधान नीना गुप्ता भी असल जिंदगी में काफी पढ़ी लिखी हैं। उन्होंने दिल्ली के जानकी देवी मेमोरियल कॉलेज से डिग्री हासिल की है। संस्कृत में उन्होंने मास्टर्स तो किया ही है, साथ ही इसी सब्जेक्ट में उन्होंने एमफिल भी किया है।