पंचायत 4 की स्टारकास्ट ने साथ में पिकलबॉल खेला। अपने शो के प्रमोशन के लिए फूलेरावासी सजधजकर आए। जिन्हें आप साधारण गाँव की वेशभूषा में देखते हो अब वह बड़े स्टार बन गए हैं। मंजू देवी से लेकर विनोद तक हर किसी का स्टाइलिश अवतार आपको खूब पसंद आएगा।
पंचायत शो की ये टीम स्क्रीन पर बेशक लड़ती हो लेकिन असल में ये अच्छे दोस्त हैं। गेम के लिए सभी एक साथ नजर आए और सभी को साथ देखकर फैंस के चेहरे भी खिल गए।
शो की सीधी-साधी रिंकी कुमारी ने स्टाइलिश लुक कैरी किया। इस स्पोर्ट्स लुक में रिंकी को देखकर तो सचिव जी भी दीवाने हो गए होंगे।
टीम कुकर किसी से कम नहीं है। ये तो आपने सीजन 4 में देख ही लिया होगा। अब इस गेम में टीम कुकर कैसी लग रही है ये भी देख लीजिए।
मंजू देवी किसी से कम है के। इस गेम में नीना गुप्ता सबसे स्टाइलिश लग रही हैं। स्पोर्ट्स लुक उनपर खूब जच रहा है।
प्रधान की बेटी और सचिव की जोड़ी को फैंस ने पसंद किया। शो में दोनों का लव एंगल दिखाया जाता है जो बहद सिम्पल और आकर्षित है।
इस शो के चारों सीजन फैंस को खूब पसंद आए। पंचायत ने अपनी हटकर स्टोरीलाइन से दर्शकों का दिल जीत लिया। शो के हर किरदार ने फैंस के दिलों में अपनी अलग छाप छोड़ी है।