शादी से पहले ही प्रेग्नेंट हो गई थीं ये हसीनाएं, आलिया भट्ट-नेहा धूपिया सहित इन हसीनाओं ने सात फेरे लेते ही की अनाउंसमेंट

Actresses who got pregnant before marriage: मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो नेहा धूपिया से लेकर आलिया भट्ट सहित बॉलीवुड में ऐसी कई एक्ट्रेसेस मौजूद हैं, जो शादी करने से पहले ही प्रेग्नेंट हो गई थीं। ये लिस्ट देखकर आप भी हैरान रह जाएंगे।

Authored by: Lalit KumarUpdated Jul 10 2025, 17:35 IST
शादी से पहले ही प्रेग्नेंट हो गई थीं ये हसीनाएं, आलिया भट्ट-नेहा धूपिया सहित इन हसीनाओं ने सात फेरे लेते ही की अनाउंसमेंटImage Credit : Instagram01 / 08

शादी से पहले ही प्रेग्नेंट हो गई थीं ये हसीनाएं, आलिया भट्ट-नेहा धूपिया सहित इन हसीनाओं ने सात फेरे लेते ही की अनाउंसमेंट

Actresses who got pregnant before marriage: बॉलीवुड इंडस्ट्री में मौजूद एक्ट्रेसेस कोई भी खुशखबरी अपने फैन्स एक साथ शेयर करने में पीछे नहीं रहती हैं। फिर चाहे वो मां बनने की या किसी के साथ लिंकअप की हो। आज हम अपनी इस रिपोर्ट में आपको बॉलीवुड की उन हसीनाओं के बारे में बताने जा रहे है, जो शादी से पहले ही प्रेग्नेंट हो गई थीं। प्रेग्नेंट होने के बाद कई एक्ट्रेसेस ने तुरंत अपने पार्टनर से शादी करने के बाद कुछ ही दिनों में मां बनने की खबर साझा की। आइए इस लिस्ट पर डालें एक नजर...

आलिया भट्टImage Credit : Instagram02 / 08

आलिया भट्ट

बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट ने रणबीर कपूर से शादी की थी। रणबीर कपूर संग शादी करने के दो महीने बाद यानी जून में आलिया भट्ट ने अपनी प्रेग्नेंसी की घोषणा कर दी थी। 6 नवंबर के दिन एक्ट्रेस ने एक बेटी (राहा) को जन्म दिया।

श्रीदेवीImage Credit : Instagram03 / 08

श्रीदेवी

श्रीदेवी ने साल 1996 में फिल्म निर्माता बोनी कपूर से शादी की थी। मीडिया रिपोर्ट्स में यह दावा किया जाता है कि श्रीदेवी शादी से पहले ही प्रेग्नेंट थीं। हालांकि श्रीदेवी ने इस बारे में कभी बात नहीं की थी।

कल्कि कोचलिनImage Credit : Instagram04 / 08

कल्कि कोचलिन

कल्कि कोचलिन ने तो शादी से पहले ही अपनी प्रेग्नेंसी की घोषणा कर दी थी। एक्ट्रेस ने अपने बॉयफ्रेंड गाय हर्षवर्ग के साथ बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए फोटो क्लिक कराई थी।

महिमा चौधरीImage Credit : Instagram05 / 08

महिमा चौधरी

महिमा चौधरी को लेकर भी ऐसा कहा जाता है कि जब उन्होंने 19 मार्च 2006 को अपने बॉयफ्रेंड बॉबी मुखर्जी से शादी थी, तब एक्ट्रेस प्रेग्नेंट थीं।

कोंकणा सेन शर्माImage Credit : Instagram06 / 08

कोंकणा सेन शर्मा

बॉलीवुड एक्ट्रेस कोंकणा सेन शर्मा भी शादी से पहले ही प्रेग्नेंट हो गई थीं। एक्ट्रेस ने 2010 में अभिनेता रणवीर शूरी से ब्याह रचाया था। कोंकणा ने कभी इस बारे में बात नहीं की।

नीना गुप्ताImage Credit : Instagram07 / 08

नीना गुप्ता

बॉलीवुड इंडस्ट्री की दिग्गज एक्ट्रेस नीना गुप्ता का फेमस क्रिकेटर विवियन रिचर्ड्स के साथ रिश्ता था। नीना गुप्ता भी शादी से पहले प्रेग्नेंट हो गई थीं।

नेहा धूपियाImage Credit : Instagram08 / 08

नेहा धूपिया

बॉलीवुड एक्ट्रेस नेहा धूपिया ने अंगद बेदी को डेट किया था। दोनों ने साल 2018 में 10 मई के दिन शादी की। इसके बाद नेहा धूपिया ने 18 नवंबर 2018 को एक बेटी को जन्म दिया।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!