70 की उम्र पार करने के बाद भी कई बॉलीवुड एक्ट्रेसेस अपने टाइमलेस स्टाइल और ग्रेस से सभी को हैरान कर देती हैं। उम्र के साथ उनका फैशन सेंस और निखरता है—कभी ट्रेडिशनल सिल्क साड़ी में एलीगेंस बिखेरती हैं, तो कभी वेस्टर्न आउटफिट्स में मॉडर्न दिवा लगती हैं। अपनी कॉन्फिडेंस, पर्सनैलिटी और क्लासिक फैशन चॉइसेज़ के साथ ये वेटरन स्टार्स साबित करती हैं कि असली स्टाइल उम्र नहीं, एटीट्यूड पर निर्भर करता है।
बॉलीवुड की सबसे खूबसूरत एक्ट्रेस मुमताज़ आज भी उतनी ही हसीन नजर आती हैं। मुमताज़ 78 साल की हो गई हैं। लेकिन आज भी उनका स्टाइल उनका अंदाज वैसा का वैसा है।
68 साल की डिम्पल कपाड़िया जब अपने स्टाइलिश अवतार में आती हैं तो हर कोई उन्हें देखकर हैरान हो जाता है। डिम्पल आज भी उसी अंदाज में कैमरे में सामने आती हैं जैसे वो 30 साल पहले नजर आती थी।
एक्ट्रेस शबाना आजमी का अपना अलग अंदाज है। जैसे वह 70s-80s में स्टाइल के ट्रेंड सेट करती थी । उसी तरह वह आज भी अपना आप को अनोखे अंदाज में सजाती हैं।
ज़ीनत अमान के स्टाइल को देखकर कोई नहीं बता सकता है कि उनकी उम्र 74 साल है। जीनत अमान बेहद खूबसूरत और स्टाइलिश हैं। वह सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं ।
एक्ट्रेस नीना गुप्ता के स्टाइल का तो कोई मुकाबला नहीं। वह आए दिन अपने स्टाइल से सबको हैरान कर देती हैं। नीना गुप्ता अपनी बेटी मसाबा के स्टाइल किए हुए कपड़े पहनकर आती हैं तो लगता है वह केवल 30 साल की हैं।
एवरग्रीन एक्ट्रेस रेखा का तो कोई जवाब नहीं। वह सबसे अनोखी और सबसे सुंदर एक्ट्रेस हैं। चाहे साड़ी हो या वेस्टरेन ड्रेस रेखा के स्टाइल और उनके अंदाज से तो जवान एक्ट्रेस भी टिप्स लेती हैं।