फिल्म इंडस्ट्री में फैशन और स्टाइल के आगे कुछ भी नहीं टिकता। कुछ एक्ट्रेस अपनी लाइफ बेहद सिम्पल अंदाज में जीती हैं, वहीं कुछ हसीनाएं ऐसी होती हैं जो उम्र के साथ और भी स्टाइलिश होती चली जाती हैं। आज हम बॉलीवुड की उन एक्ट्रेस के बारे में बात करने जा रहे हैं, जो 50 पार होकर भी बेहद स्टाइलिश हैं। इस लिस्ट में नीना गुप्ता से लेकर माधुरी दीक्षित का नाम शामिल है।
अभिनेत्री सोनाली बेंद्रे इन दिनों टीवी शो पति-पत्नी और पंगा को होस्ट कर रही है। एक्ट्रेस की उम्र 51 साल है, उनकी फिटनेस देखकर कोई नहीं बता सकता कि उनकी उम्र क्या है। सोनाली बेंद्रे जिस तरह से खुद को मेंटेन रखती हैं, हर एक्ट्रेस उनसे फिटनेस टिप्स लेती है।
धक-धक गर्ल माधुरी दीक्षित की उम्र 58 साल हो गई है। आज भी वह लाखों लड़कों का दिल धड़काती है। माधुरी दीक्षित अपने आप को पूरा मेंटेन रखती है। माधुरी दीक्षित फैशन में कोई कमी नहीं छोड़ती।
इन दिनों लोग अभिनेत्री नीना गुप्ता को देखकर यही कह रहे हैं कि मेरा बुढ़ापा इतना ही स्टाइलिश होना चाहिए। नीना गुप्ता जिस तरह से बिना किसी झिझक के अपना फैशन फ्लॉन्ट करती है, इससे सभी को सीखना चाहिए।
रवीना टंडन अपनी खूबसूरती को जरा सा भी कम नहीं होने देती। अपने स्टाइलिश लुक से लेकर मेकअप तक हर चीज में रवीना टंडन टिप-टॉप रहती है। रवीना टंडन के फैशन के आगे तो उनकी बेटी भी फेल हो जाती है।
अभिनेत्री जीनत अमान अपने समय की सबसे स्टाइलिश एक्ट्रेस हैं। और आज भी वह लाखों लोगों के लिए स्टाइल आइकॉन बनी हुई हैं। जीनत अमान की उम्र 74 साल है और उनके फैशन के आगे आजकल की जवान एक्ट्रेस फेल हैं।
जवां दिलों की धड़कन अभिनेत्री रेखा, जब सज-धजकर कैमरे के सामने आती है तो लड़के घायल हो जाते हैं। इस उम्र में भी रेखा के फैशन में कोई कमी नहीं आई है।