Naagin 7 Maha Shivratri: टीवी दुनिया का पॉपुलर सुपरनैचुलर शो 'नागिन 7' इन दिनों सुर्खियों में बना हुआ है। बीते कई हफ्तों से ये सीरियल जनता के दिल-दिमाग पर राज करता हुआ दिखाई दिया। वहीं 15 फरवरी को 'महाशिवरात्रि' का त्योहार मनाया जाएगा जिसकी तैयार हर जगह शुरू हो चुकी है। इस बीच सीरियल की स्टारकास्ट ने महादेव की पूजा की जिसकी तस्वीरें सामने आई हैं।
नागिन 7 फ़ेम प्रियंका चाहर चौधरी और नमिक पॉल ने मिलकर भगवान शिव की पूजा की। सिर्फ यही नहीं दोनों ने शिवलिंग पर दूध भी अर्पित किया।
एक्टर्स नमिक पॉल और प्रियंका चाहर चौधरी दोनों भगवान की भक्ति में लीन नजर आए। इस खास मौके के लिए प्रियंका ने येलो रंग की साड़ी पहनी जिसमें वे काफी खूबसूरती दिखीं। दूसरी तरफ नमिक ने पेंट-शर्ट पहनी हुई थी।
सीरियल 'नागिन 7' में नमिक पॉल और प्रियंका चाहर चौधरी की जोड़ी को काफी प्यार मिल रहा है। आर्यमन और आहाना बन दोनों ने सीरियल को कामयाबी की ऊंचाई पर पहुंचा दिया।
प्रियंका चाहर चौधरी और नमिक पॉल की पूजा से सामने आई तस्वीरे इंटरनेट पर वायरल हो रही है। कुछ लोगों को पसंद आया कि कलाकार अध्यात्म की राह पर छल रहे हैं।
एकता कपूर का सीरियल 'नागिन 7' टीआरपी लिस्ट में रिलीज के कुछ पहले हफ्तों में टीआरपी लिस्ट के पहले स्थान पर विराजमान था। हालांकि बीते दिन आई लिस्ट में ये तीसरे स्थान पर आ लुढ़का।