Tv Actresses Trolled For Their Negative Roles: टीवी इंडस्ट्री में हर रिश्ते पर सीरियल बन रहे हैं। सास बहू के सीरियल हिंदी टीवी इंडस्ट्री में काफी पॉपुलर है, लेकिन कई बार अपने किरदार की वजह से एक्टर्स ट्रोल भी हुए हैं। आज हम आपको उन एक्ट्रेसेस के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्होंने सीरियल में अपनी ही बहन के पति पर बुरी नजर डाली। ये एक्ट्रेसेस अपने किरदार की वजह से बुरी तरह ट्रोल भी हुई हैं और अब इस लिस्ट में कनिका मान का नाम भी जुड़ गया है। आइए आपको इन एक्ट्रेसेस के नाम बताते हैं।
ये रिश्ता क्या कहलाता है में करिश्मा सावंत ने आरोही का रोल निभाया था और ये रोल उनका काफी पॉपुलर हुआ। सीरियल में आरोही के रूप में करिश्मा अपनी बहन अक्षरा के पति अभिमन्यु के प्यार में पड़ जाती है। शो में एक टाइम ऐसा भी आया जब आरोही अभिमन्यु को पाने की प्लानिंग करने लगी।
कुमकुम भाग्य में पूजा बनर्जी ने रिया का रोल निभाया था। रिया अपनी ही बहन के पति से प्यार करने लग जाती है। रिया हर कीमत पर उसे पाने की कोशिश करती है। पूजा बनर्जी का रोल शो में काफी निगेटिव दिखाया गया था।
सीरियल नागिन 7 में कनिका मान ड्रैगन का रोल निभा रही हैं और कहानी में अब पता चला है कि ड्रैगन सीरियल में इच्छाधारी नागिन अनंता की असली बहन है और वह अपना बदला लेना आई है। शो में राधिका अपनी बहन अनंता से आर्यमान को छीन लेगी। वह आर्यमान और अनंता को एक नहीं होने देना चाहती।
टीवी सीरियल तेरी मेरी डोरियां में रूपम शर्मा ने निगेटिव रोल निभाया था। सीरियल में रूपम शर्मा साहिबा की बड़ी बहन बनी थी और वह साहिबा के पति अनंद से शादी करना चाहती थी। अंगद को पाने के लिए शो में काफी सारी चाले चली गईं।
सीरियल इमली में सीरत कपूर ने चीनी का रोल निभाया था और ये किरदार भी कुछ इसी तरह का था। सीरियल में चीनी अपने ही जीजा के प्यार में पागल होती है और वह धीरे धीरे अपनी बहन के घर में आग लगाने की कोशिश करती है। इसके लिए चीनी बहुत सारी चाल चलती है।
इस लिस्ट में ईशा मालवीय भी है। ईशा मालवीय ने पहले सीरियल में ही निगेटिव रोल निभाया था। शो में उनका रोल जैस्मिन का था और वह उस लड़के से प्यार करती थी, जिसकी शादी बहन से हो गई। हालांकि, बहन की शादी के बाद भी वह नहीं मानी और जीजा को पाने में लगी रही।