'धुरंधर 2' की छाती में कील नहीं ठोक पाएगी मोहनलाल की 'दृश्यम 3', 'बॉर्डर 2' सहित इन फिल्मों को चटाएगी धूल

Top Openers of 2026: रणवीर सिंह की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'धुरंधर 2' के आगे मोहनलाल की 'दृश्यम 3' ने घुटने टेक दिए हैं। 'दृश्यम 3' ओपनिंग डे पर इन फिल्मों के रिकार्ड्स को ध्वस्त कर देगी।

Authored by: Lalit KumarUpdated May 21 2026, 11:37 IST
'दृश्यम 3' का ऐसा रहेगा ओपनिंग कलेक्शन...Image Credit : Instagram01 / 07

'दृश्यम 3' का ऐसा रहेगा ओपनिंग कलेक्शन...

Top Openers of 2026: साउथ सिनेमा के सुपरस्टार मोहनलाल की फिल्म 'दृश्यम 3' 21 मई के दिन रिलीज कर दी गई है। मेकर्स ने मोहनलाल के जन्मदिन पर इस मूवी को रिलीज कर बड़ा सरप्राइज दिया है। ट्रेड रिपोर्ट्स बता रही हैं कि यह मूवी बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन धांसू ओपनिंग लेने को तैयार है। 'दृश्यम 3' रणवीर सिंह की 'धुरंधर 2' को छोड़कर कई बॉलीवुड फिल्मों को मात देने में सफल रहने वाली है। आइए इस लिस्ट में देखें कौन-कौन सी फिल्मों को 'दृश्यम 3' मात देगी।

बॉर्डर 2 Image Credit : Instagram02 / 07

बॉर्डर 2

सनी देओल, दिलजीत दोसांझ, वरुण धवन और अहान शेट्टी की वॉर ड्रामा 'बॉर्डर 2' ओपनिंग डे पर 32.10 करोड़ रुपये का बिजनेस करने में कामयाब रही थी। 'बॉर्डर 2' के पहले दिन की कमाई के रिकॉर्ड को 'दृश्यम 3' मात दे देगी।

भूत बंगलाImage Credit : Instagram03 / 07

भूत बंगला

अक्षय कुमार और वामिका गब्बी की हॉरर कॉमेडी मूवी 'भूत बंगला' ने फर्स्ट डे 11.50 करोड़ रुपये कमाए थे। इस मूवी के ओपनिंग रिकॉर्ड को 'दृश्यम 3' बड़ी आसानी से तोड़ देगी।

ओ' रोमियोImage Credit : Instagram04 / 07

ओ' रोमियो

शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी की फिल्म 'ओ रोमियो' ने रिलीज डे पर 7.75 करोड़ रुपये का कारोबार किया था। मोहनलाल की फिल्म इस रिकॉर्ड को भी तोड़ देगी।

इक्कीसImage Credit : Instagram05 / 07

इक्कीस

अगस्त्य नंदा की फिल्म 'इक्कीस' का ओपनिंग डे का कलेक्शन 6.50 करोड़ रुपये था। मोहनलाल की 'दृश्यम 3' यह रिकॉर्ड तोड़ने में सफल रहने वाली है।

दृश्यम 3Image Credit : Instagram06 / 07

दृश्यम 3

मोहनलाल की फिल्म 'दृश्यम 3' को लेकर जो ट्रेड रिपोर्ट्स सामने आ रही हैं उसके मुताबिक यह पहले दिन 40 करोड़ रुपये की ओपनिंग लेने में सफल हो सकती है।

धुरंधर द रिवेंजImage Credit : Instagram07 / 07

धुरंधर द रिवेंज

रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 90 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। इस मूवी के निर्देशन आदित्य धर ने किया और यह बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित हुई। इस मूवी के ओपनिंग डे के रिकॉर्ड को 'दृश्यम 3' नहीं तोड़ पाएगी।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!