दाउद इब्राहिम संग ब्रेकअप नहीं झेल पायी राज कपूर की झरने वाली हीरोइन मंदाकिनी, बॉलीवुड छोड़कर चली गई नेपाल

Mandakini-Dawood Ibrahim love story: दाउद इब्राहिम के नाम से कौन ही अंजान है... एक वक्त था जब इंटरनेशनल मीडिया में ही नहीं बल्कि बॉलीवुड में भी उनकी तूती बोलती थी। इंडस्ट्री के बड़े-बड़े हीरोज उनके यहां हाजिरी लगाने जाते थे और हीरोइन्स दाउद के ग्रुप में शामिल होने का ख्वाब देखती थीं। हालांकि दाउद के दिल पर मंदाकिनी का राज था, जिन्होंने राम तेरी गंगा मैली से बॉलीवुड में कदम रखा था। आइए आपको दाउद-मंदाकिनी के अफेयर के बारे में बताते हैं...

Authored by: राहुल शर्माUpdated Oct 17 2024, 12:53 IST
राम तेरी गंगा मैली फेम मंदाकिनी करती थीं कभी दाउद के दिल पर राज, ब्रेकअप के बाद बॉलीवुड छोड़ गुमनामी में बिताई जिंदगीImage Credit : Bollywood Movies01 / 07

राम तेरी गंगा मैली फेम मंदाकिनी करती थीं कभी दाउद के दिल पर राज, ब्रेकअप के बाद बॉलीवुड छोड़ गुमनामी में बिताई जिंदगी

अंडरवर्ल्ड और बॉलीवुड का रिश्ता बहुत ही पुराना है। 60-70 के दशक से ही बॉलीवुड में अंडरवर्ल्ड की धमक देखी जाती थी, जो समय के साथ बढ़ती ही चली गई। 80-90 के दशक में दाउद नाम का खौफ बॉलीवुड के दिलों को दहलाता था लेकिन दाउद के दिल को सुकून इंडस्ट्री की सबसे खूबसूरत हसीना देती थी, जिसने राज कपूर की फिल्म से एंट्री मारी थी। हम बात कर रहे हैं राम तेरी गंगा मैली... फेम मंदाकिनी की जिसकी खूबसूरती पर दाउद इब्राहिम फिदा था। मंदाकिनी और दाउद का रिश्ता लम्बा चला लेकिन शादी की मंजिल तय नहीं कर पाया। हालांकि जब ये रिलेशनशिप में थे तब कई दफा साथ में देखे गए, जो तस्वीरें आज तक इंटरनेट पर वायरल होती हैं। आइए आपको दाउद-मंदाकिनी के कभी न पूरे हो पाए प्यार की कहानी बताते हैं...

राज कपूर की वो तलाश जिसने आते ही हिला दी इंडस्ट्रीImage Credit : Bollywood Movies02 / 07

राज कपूर की वो तलाश जिसने आते ही हिला दी इंडस्ट्री

राज कपूर को बॉलीवुड का शोमैन कहा जाता था। उन्होंने कई हीरोइनों को काम दिया, जिन्होंने इंडस्ट्री पर राज किया। 80 के दशक में राज कपूर ने राम तेरी गंगा मैली नाम की फिल्म बनाई, जिससे मंदाकिनी ने इंडस्ट्री में कदम रखा। यह फिल्म राज कपूर ने अपने बेटे के लिए बनाई थी लेकिन लोगों के बीच मंदाकिनी की ज्यादा चर्चा हुई। मंदाकिनी इस फिल्म से रातों-रात स्टार बन गईं और लोगों के दिलों पर राज करने लगीं।

झरने वाले सीन ने उड़ा दी थी लोगों की नींदेंImage Credit : Bollywood Movies03 / 07

झरने वाले सीन ने उड़ा दी थी लोगों की नींदें

फिल्म राम तेरी गंगा मैली में मंदाकिनी का एक सीन झरने की नीचे था। इस सीन को जब दर्शकों ने स्क्रीन पर देखा तो आंखें खुली रह गईं। सफेद पानी के नीचे सफेद साड़ी में मंदाकिनी को देख लोग मंत्रमुग्ध हो गए। मंदाकिनी के इस सीन की चर्चाएं आज तक होती हैं। इसका पूरा श्रेय राज कपूर को जाता है, जिन्होंने मंदाकिनी को इतनी खूबसूरती से पेश किया था।

मंदाकिनी की खूबसूरती पर फिदा हो गया था दाउदImage Credit : Bollywood Movies04 / 07

मंदाकिनी की खूबसूरती पर फिदा हो गया था दाउद

ऐसा बताया जाता है कि राम तेरी गंगा मैली फिल्म में मंदाकिनी को देख दाउद के दिल में कुछ-कुछ हुआ था। दाउद को मंदाकिनी इतनी पसंद आई थीं कि उसने एक्ट्रेस के सामने प्यार का प्रस्ताव रखा, जिसे स्वीकार भी कर लिया गया। दाउद-मंदाकिनी के इश्क के चर्चे जल्द ही इंडस्ट्री में फैलने लगे थे क्योंकि ये साथ में काफी देखे जाते थे।

Untitled design (5)Image Credit : Bollywood Movies05 / 07

Untitled design (5)

मंदाकिनी को भी दाउद काफी पसंद था। इसका सबूत दोनों की वो तस्वीरें हैं, जो मीडिया के कैमरे में कैद हुई हैं। ऐसा बताया जाता है कि जब ये दोनों रिलेशनशिप में थे तब रेस कोर्स लेकर खाने-पीने तक सभी जगह साथ देखे जाते थे। जहां मंदाकिनी लोगों के दिलों पर राज कर रही थीं, वहीं मंदाकिनी के दिल पर दाउद राज कर रहा था।

दाउद संग ब्रेकअप के बाद मंदाकिनी ने नेपाल के डॉक्टर संग रचाई शादीImage Credit : Bollywood Movies06 / 07

दाउद संग ब्रेकअप के बाद मंदाकिनी ने नेपाल के डॉक्टर संग रचाई शादी

मुंबई बम ब्लास्ट के बाद पुलिस का शिकंजा दाउद पर कसा जा चुका था। ऐसे में बॉलीवुड के लोगों ने मंदाकिनी से दूरी बनानी शुरू कर दी और उन्हें फिल्मों में काम मिलना बंद हो गया। मंदाकिनी भी समय की सच्चाई को भांव गई थीं और उन्होंने फिल्मों से किनारा करने का मन बना लिया और नेपाल के डॉक्टर काग्युर टी रिनपोचे ठाकुर के साथ घर बसा लिया।

कुछ दिनों पहले वायरल हुई थी मंदाकिनी के बेटे की फोटोImage Credit : Bollywood Movies07 / 07

कुछ दिनों पहले वायरल हुई थी मंदाकिनी के बेटे की फोटो

मंदाकिनी फिल्मी दुनिया से बहुत दूर रह रही हैं। वो अपने जीवन में काफी खुश हैं लेकिन उनके फैंस उन्हें आज भी मिस करते हैं। मंदाकिनी की एक तस्वीर कुछ दिनों पहले वायरल हुई थी, जिसमें वो अपने बेटे के साथ दिखाई दे रही थीं। समय के साथ मंदाकिनी नहीं बदली हैं और आज भी उतनी ही खूबसूरत लगती हैं।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!