शहर

हमीरपुर में रोडवेज बस और कार की टक्कर, ड्राइवर समेत दो की मौत; कई गंभीर रूप से घायल

उत्तर प्रदेश के हमीरपुर में महोबा डिपो की रोडवेज बस व क्रेटा कार के बीच आमने-सामने जोरदार टक्कर में दो लोगों की मौत और कई लोगों के घायल होने की खबर है।

Image

हमीरपुर में रोडवेज बस और कार की टक्कर

हमीरपुर जिले में नेशनल हाईवे-34 पर एक भीषण सड़क हादसा हो गया। सुमेरपुर थाना क्षेत्र के कुंडौरा गांव के पास डीजल से भरे एक टैंकर और महोबा डिपो की रोडवेज बस व क्रेटा कार के बीच आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। इस दर्दनाक हादसे में ड्राइवर समेत दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बस के दूसरे ड्राइवर को गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर किया गया है।

हादसे में दो दर्जन यात्री घायल

टक्कर इतनी भयानक थी कि नेशनल हाईवे पर चीख-पुकार मच गई। हादसे के वक्त रोडवेज बस में करीब दो दर्जन सवारियां बैठी थीं, जो इस टक्कर में घायल हो गईं। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और प्रशासन में हड़कंप मच गया।

प्रशासनिक अमला मौके पर मौजूद

दुर्घटना की जानकारी मिलते ही एसडीएम सदर और सीओ सिटी समेत कई बड़े प्रशासनिक व पुलिस अधिकारी तुरंत मौके पर पहुंचे। राहत और बचाव कार्य शुरू करते हुए मृतक ड्राइवर और सभी घायलों को एंबुलेंस के जरिए तुरंत जिला अस्पताल भेजा गया, जहां घायलों का इलाज जारी है। पुलिस इस पूरे मामले की जांच में जुटी है।

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article