बॉलीवुड से लेकर टीवी तक के स्टार्स की लव लाइफ काफी चर्चा में बनी रहती है। कई स्टार्स ऐसे भी रहे है जो शादी के बाद भी प्यार में पड़ गए थे। आज हम आपको उन टीवी और बॉलीवुड एक्ट्रेस के बारे में बताने वाले हैं, जिनके एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर की खबर ने लोगों को हैरान कर रखा था। इस लिस्ट दीपिका कक्कड़, मलाइका अरोड़ा समेत कई हसीनाओं का नाम शामिल है। तो चलिए देखते हैं लिस्ट में किन-किन एक्ट्रेस का नाम शामिल है।
एक्ट्रेस संजीदा शेख (Sanjeeda Shaikh) का नाम एक्टर हर्षवर्धन राणे के साथ फिल्म तैश की शूटिंग के दौरान जुड़ा था। बताया जाता है कि इसके बाद संजीदा शेख और आमिर अली का तलाक हो गया था।
एक्ट्रेस निशा रावल (Nisha Rawal) पर उनके पति करण मेहरा ने एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर का अरोप लगाया था। करण मेहरा ने कहा था कि एक्ट्रेस का अफेयर उनके मुंह बोले भाई के साथ था।
एक्ट्रेस सारा खान (Sara Khan) पर भी एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर के आरोप लगे थे। ये आरोप एक्ट्रेस के एक्स पति अली मर्चेंट में लगाए थे। इस खबर ने सबको हैरान कर दिया था।
काम्या पंजाबी (Kamya Punjabi) पर उनके पूर्व पति बंटी नेगी ने गंभीर आरोप लगाया था। बंटी ने दावा किया कि शादी के बाद भी काम्या का अफेयर निमई बाली के साथ चल रहा था। ये बातें उस समय काफी सुर्खियों में रहीं और दोनों के बीच तलाक के कारणों में से एक रही।
बॉलीवुड की जानी-मानी एक्ट्रेस पूनम ढिल्लों (Poonam Dhillon) का नाम भी शामिल है। एक्ट्रेस ने बताया था कि उन्होंने अपने पति को सबक सिखाने के लिए एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर का नाटक किया था।
टीवी की मशहूर अभिनेत्री दीपिका कक्कड़ (Dipika Kakar) ने साल 2011 में अपने पहले पति रौनक से तलाक लिया था। खबरों के अनुसार, तलाक के ठीक उसी समय दीपिका की मुलाकात शोएब इब्राहिम से हुई थी।
एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) ने अरबाज खान से तलाक लेने के बाद अर्जुन कपूर अपनी नई लव लाइफ शुरू की थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर का अफेयर अरबाज से तलाक होने से पहले से चल रहा था।