Bollywood actresses who flaunts stretch marks: बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री की कई सारी ऐसी अदाकाराएं हैं, जिन्हें उम्र या बढ़ते वजन की वजह से स्ट्रेच मार्क्स का सामना करना पड़ा है। कभी-कभी ये स्ट्रेच मार्क्स लोगों के सामने भी आ गए हैं लेकिन इन्होंने कभी भी इन्हें छुपाने की कोशिश नहीं की है। मलाइका अरोड़ा और परिणीति चोपड़ा जैसी अदाकाराओं को तो इन स्ट्रेच मार्क्स की वजह से लोगों के जमकर ताने भी सुनने पड़े हैं। कुछ अदाकाराएं तो ऐसी हैं, जिनके साथ लोग मर्यादा की सीमा भी लांघ गए थे। अपनी इस रिपोर्ट में हम आपको ऐसी ही हीरोइन्स के बारे में बताएंगे।
टीवी इंडस्ट्री की जानी-मानी अदाकारा उर्वशी ढोलकिया ने कुछ समय पहले अपनी बिकिनी तस्वीरें शेयर की थीं, जिनमें वो स्वीमिंग पूल में पोज देती दिखाई दी थीं। इन तस्वीरों में उनके शरीर पर बने स्ट्रेच मार्क्स नजर आ रहे थे। लोगों ने इस कारण उर्वशी को काफी बातें सुनाईं लेकिन उन्होंने बड़ी खूबसूरती से सबका जवाब दिया था।
सलमान खान की फिल्म वीर से बॉलीवुड में एंट्री लेने वाली अदाकारा जरीन खान भी वजन की बीमारी से जूझ रही थीं। वो खुद को फिट रखने के लिए वजन कम करती हैं लेकिन इस कारण उनके शरीर पर निशान बन जाते हैं। कुछ समय पहले उन्होंने मिडरिफ दिखाते हुए तस्वीर शेयर की थी, जिसमें उनके पेट पर बने निशान दिख रहे थे। जरीन खान को इस कारण ट्रोलिंग का सामना भी करना पड़ा था।
अदाकारा परिणीति चोपड़ा भी स्ट्रेच मार्क्स की परेशानी से दो-चार हो रही हैं। परिणीति चोपड़ा जब भी कोई तस्वीर शेयर करती हैं, लोग उन्हें ट्रोल करना शुरू कर देते हैं। लोगों की ट्रोलिंग से परेशान होकर एक बार परिणीति चोपड़ा ने खुद को फिट भी किया था लेकिन उनका जीरो फिगर लम्बे समय तक मेंटेन नहीं रह पाया था।
अदाकारा मलाइका अरोड़ा उम्र के ऐसे पड़ाव पर हैं, जहां उनकी जवानी ढलने लगी है। हालांकि इस उम्र में भी वो काफी यंग लगती हैं लेकिन शरीर की खाल शायद उतनी जवान नहीं बची है। यही कारण है कि जब भी लो जिम या योगा क्लास के बाहर स्पॉट होती हैं तो कई दफा स्ट्रेच मार्क्स दिख जाते हैं।
अदाकारा प्रियंका चोपड़ा ने कुछ समय पहले बिकिनी पिक शेयर की थी, जिसमें उनके पैर पर बने स्ट्रेच मार्क्स साफ-साफ देखे जा सकते थे। हालांकि देसी गर्ल के ये स्ट्रेच मार्क्स नॉर्मल भी बन जाते हैं। जब भी लोगों के शरीर में बदलाव आते हैं, तो शरीर की त्वचा में ऐसी दरारें पड़ जाती हैं।
विदेशी मूल की भारतीय अदाकारा एमी जैकसन ने कुछ समय पहले अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए एक तस्वीर शेयर की थी, जिसमें उनके पेट पर बने निशान साफ-साफ देखे जा सकते थे। इन निशानों की वजह से एमी को ट्रोल भी होना पड़ा था लेकिन ये उनकी बहादुरी थी कि उन्होंने लोगों को जागरुक किया कि प्रेग्नेंसी में शरीर पर बनने वाले ऐसे निशान आम हैं।