Bollywood Actresses Who Romance With Father And Son: बॉलीवुड में कई एक्ट्रेसेस अपनी एक्टिंग का जलवा दिखा चुकी हैं। आज इस खास रिपोर्ट उन एक्ट्रेस के बारे में बताने वाले हैं, जो फिल्मों में एक्टर और एक्टर के पिता दोनों के साथ रोमांस कर चुकी हैं। इस लिस्ट माधुरी दिक्षित, श्रीदेवी, शिल्पा शेट्टी समेत कई एक्ट्रेसेस का नाम शामिल है। इस लिस्ट में कई ऐसे नाम भी शामिल है, जिनका नाम देखने के बाद आप भी हैरान हो जाएंगे।
एक्ट्रेस श्रीदेवी (Sridevi) ने अपने करियर में कई बार ऑन-स्क्रीन बाप-बेटे दोनों के साथ काम किया था। उन्होंने सनी देओल के साथ ‘सल्तनत’ (1986), ‘राम अवतार’ (1988), ‘जोशीले’ (1989), ‘चालबाज’ (1989) और ‘निगाहें’ (1989) जैसी कई फिल्मों में साथ काम किया। इसके अलावा, श्रीदेवी ने ‘नाका बंदी’ में सनी के पिता धर्मेंद्र के साथ भी रोमांटिक रोल निभाया था।
माधुरी दीक्षित ने अपने करियर की शुरुआत 1988 में फिरोज खान की फिल्म ‘दयावान’ से की, जिसमें उनका रोमांटिक रोल विनोद खन्ना के साथ था। उस समय विनोद खन्ना माधुरी से करीब 20 साल बड़े थे। इस फिल्म में किसिंग सीन के दौरान होंठ कट गए थे। फिर साल 1997 में माधुरी ने विनोद खन्ना के बेटे अक्षय खन्ना के साथ रोमांटिक ड्रामा फिल्म ‘मोहब्बत’ में काम किया।
शिल्पा शेट्टी ने अपने करियर में अमिताभ बच्चन और उनके बेटे अभिषेक बच्चन दोनों के साथ काम किया है। 1999 में आई फिल्म ‘लाल बादशाह’ में उन्होंने अमिताभ बच्चन के साथ रोमांटिक रोल निभाया था। इसके अलावा शिल्पा ने अभिषेक बच्चन के साथ भी कई फिल्मों में साथ काम किया, जिनमें ‘दस’ (2005), ‘फिर मिलेंगे’ (2004) और ‘दोस्ताना’ (2008) जैसी फिल्में शामिल हैं।
डिंपल कपाड़िया ने अपने करियर में एक ही परिवार के पिता और बेटे दोनों के साथ रोमांटिक रोल निभाए हैं। उन्होंने सनी देओल के साथ कई यादगार फिल्मों में काम किया, जैसे ‘मंजिल मंजिल’ (1984), ‘अर्जुन’ (1985), ‘आग का गोला’ (1990), ‘नरसिम्हा’ (1991) और ‘गुनाह’ (1993)। इसके अलावा, सनी के पिता धर्मेंद्र के साथ भी डिंपल ने ‘बटवारा’ (1989), ‘शहजादे’ (1989), ‘मस्त कलंदर’ (1991) और ‘दुश्मन देवता’ (1991) जैसी फिल्मों में रोमांस किया।
कटरीना कैफ ने बॉलीवुड में अपनी शुरुआत 2005 में फिल्म ‘बूम’ से की थी, जिसमें अमिताभ बच्चन भी मुख्य भूमिका में थे। इसके बाद कटरीना ने अमिताभ के बेटे अभिषेक बच्चन के साथ 2008 में आई फिल्म ‘सरकार’ में काम किया।
अमृता सिंह ने अपने करियर में सनी देओल और उनके पिता धर्मेंद्र दोनों के साथ रोमांटिक रोल निभाए हैं। 1985 में आई फिल्म ‘बेताबी’ में अमृता ने सनी देओल के साथ प्यार भरा किरदार किया था। उसके बाद 1989 में रिलीज हुई फिल्म ‘सच्चाई की ताकत’ में अमृता धर्मेंद्र की पत्नी बनीं।
हेमा मालिनी ने बॉलीवुड में अपनी शुरुआत राज कपूर के साथ 1968 में आई फिल्म ‘सपनों के सौदागर’ से की थी। इसके बाद उन्होंने राज कपूर के बेटे रणधीर कपूर के साथ 1971 में रिलीज हुई फिल्म ‘हाथ की सफाई’ में रोमांटिक रोल निभाया।