शहर

पप्पू यादव को तुरंत मिले अतिरिक्त PSO, दिल्ली हाई कोर्ट का बड़ा आदेश; मिली थी जान से मारने की धमकी

दिल्ली हाई कोर्ट ने केंद्र सरकार को निर्देश दिया है कि वह सांसद पप्पू यादव के सुरक्षा बढ़ाने के अनुरोध पर निर्णय लेने तक, बिना किसी देरी के उन्हें एक अतिरिक्त पर्सनल सिक्योरिटी ऑफिसर (PSO) उपलब्ध कराए। पूर्णिया से सांसद यादव ने संसद में प्रदर्शन के दौरान मिले जान से यह सुरक्षा मांगी थी।

Image

सांसद पप्पू यादव

दिल्ली : दिल्ली हाई कोर्ट ने केंद्र सरकार को निर्देश दिया है कि वह सांसद पप्पू यादव की सुरक्षा बढ़ाने के अनुरोध पर फैसला लेने तक बिना किसी देरी के उन्हें एक अतिरिक्त पर्सनल सिक्योरिटी ऑफिसर (PSO) उपलब्ध कराए। पूर्णिया (बिहार) से लोकसभा सांसद पप्पू यादव ने संसद में नीट (NEET) मामले और श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट और चंदा चोरी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन में भाग लेने के बाद मिले जान से मारने की धमकियों के मद्देनजर केंद्रीय गृह मंत्रालय को सुरक्षा बढ़ाने के लिए आवेदन दिया था।

केंद्र सरकार के वकील ने अदालत को बताया कि पप्पू यादव के इस आवेदन पर विचार किया जा रहा है और तीन सप्ताह के भीतर इस पर निर्णय ले लिया जाएगा। इसके बाद अदालत ने मामले का निपटारा करते हुए अंतरिम व्यवस्था के रूप में उन्हें तुरंत एक अतिरिक्त पीएसओ देने का आदेश दिया।

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article