ये है मोहब्बतें की छोटी रूही इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियों में हैं। रुहानिका की तस्वीरें और स्टाइल काफी पसंद किया जा रहा है। 18 साल की रुहानिका का ये ब्लैक टॉप लुक तो बहुत ही ट्रेंडी है।
वी नेक वाला ये ब्लैक बोल्ड लुक लेस टॉप और मिनी शॉर्ट्स के साथ रुहानिका काउबॉय बूट्स पहने है।
रुहानिका पर वाकई काले रंग का ये टॉप बहुत ही एलीगेंट लग रहा है। सिंपल स्टाइल के साथ रुहानिका का लुक गर्ल्स के लिए परफेक्ट है।
लेस टॉप के साथ रुहानिका ने बैगी जींस भी स्टाइल की थी।
जींस-टॉप के साथ रुहानिका के स्ट्रेट लंबे बाल तो बहुत ही सुंदर लग रहे थे।
रुहानिका की आउटफिट के साथ उनकी एक्सेसरीज भी बहुत बढ़िया लग रही थी। सिंपल नेकचेन के साथ हूप्स वाली ईयररिंग्स फिर ट्रेंड कर रही है।
रुहानिका का मेकअप भी बहुत एफर्टलेस लग रहा है।