'क्योंकि सास भी...' फेम अश्लेषा सावंत और संदीप बसवाना ने रचाई शादी, 23 साल के रिलेशनशिप के बाद लिये सात फेरे

Kyunki Saas BHi Kabhi Bahu Thi Fame Ashlesha Sawant-Sandeep Baswana Ties Knot: टीवी के चर्चित सीरियल 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' फेम अश्लेषा सावंत और संदीप बसवाना ने शादी रचा ली है। दोनों ने करीब 23 सालों तक रिलेशनशिप में रहने के बाद सात फेरे लिये हैं।

Authored by: आशना मलिकUpdated Nov 23 2025, 22:44 IST
अश्लेषा सावंत-संदीप बसवाना ने रचाई शादीImage Credit : Ashlesha Sawant Instagram01 / 08

अश्लेषा सावंत-संदीप बसवाना ने रचाई शादी

Kyunki Saas BHi Kabhi Bahu Thi Fame Ashlesha Sawant-Sandeep Baswana Ties Knot: टीवी के चर्चित सीरियल 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' से अपनी जबरदस्त पहचान बनाने वाले एक्टर संदीप बसवाना और एक्ट्रेस अश्लेषा सावंत ने शादी रचा ली है। दोनों ने वृंदावन में रहकर सात फेरे लिये। बता दें कि वे करीब 23 सालों तक रिलेशनशिप में थे, साथ ही उन्होंने कई साल लिव-इन में साथ बिताए। कपल ने शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर भी शेयर की हैं, जो देखते ही देखते वायरल हो रही हैं।

सात फेरों में बंधा कपलImage Credit : Ashlesha Sawant Instagram02 / 08

सात फेरों में बंधा कपल

संदीप बसवाना और अश्लेषा सावंत ने सालों तक रिलेशनशिप में रहने के बाद एक-दूजे से शादी रचाई है। दोनों ने कई साल लिव-इन रिलेशनशिप में भी साथ बिताए हैं। वहीं आज उन्होंने तस्वीरें साझा कर सबको हैरान कर दिया।

16 नवंबर को की थी शादीImage Credit : Ashlesha Sawant Instagram03 / 08

16 नवंबर को की थी शादी

अश्लेषा सावंत और संदीप बसवाना ने बीते 16 नवंबर को वृंदावन में शादी रचाई थी। वहीं उन्होंने इन फोटोज को आज सोशल मीडिया पर शेयर किया है।

कपल ने फोटो को दिया प्यारा कैप्शनImage Credit : Ashlesha Sawant Instagram04 / 08

कपल ने फोटो को दिया प्यारा कैप्शन

अश्लेषा सावंत और संदीप बसवाना ने शादी की तस्वीरें साझा करते हुए लिखा, "और इसी तरह हम मिस्टर एंड मिसेज के नए अध्याय में आए। परंपरा ने अपना रास्ता खुद ही हमारे दिल तक ढूंढ लिया। हम आभार और आशीर्वाद से भरपूर हैं।"

बेहद खुश दिखे अश्लेषा और संदीपImage Credit : Ashlesha Sawant Instagram05 / 08

बेहद खुश दिखे अश्लेषा और संदीप

अश्लेषा सावंत और संदीप बसवाना के चेहरे पर खुशी देखने लायक रही। सुधांशु पांडे से लेकर माही विज जैसे कई सितारे कपल को ढेर सारी शुभकामनाएं दे रहे हैं।

वृंदावन में रचाई शादीImage Credit : Ashlesha Sawant Instagram06 / 08

वृंदावन में रचाई शादी

अश्लेषा सावंत और संदीप बसवाना ने वृंदावन में शादी रचाई है। इस बात का खुलासा खुद एक्टर ने ई-टाइम्स को दिये इंटरव्यू में किया है। उन्होंने बताया कि वे दोनों इसी साल अप्रैल में वृंदावन गए थे, जहां दोनों को एक कनेक्शन महसूस हुआ।

प्राइवेट सेरेमनी में हुई शादीImage Credit : Ashlesha Sawant Instagram07 / 08

प्राइवेट सेरेमनी में हुई शादी

संदीप बसवाना और अश्लेषा सावंत की शादी प्राइवेट सेरेमनी में हुई है। बताया जा रहा है कि शादी में केवल परिवार और खास दोस्त ही शामिल थे। वहीं संदीप बसवाना का कहना है कि दोनों के ही माता-पिता उनकी शादी से काफी खुश हैं।

2002 में हुई थी मुलाकातImage Credit : Ashlesha Sawant Instagram08 / 08

2002 में हुई थी मुलाकात

बता दें कि अश्लेषा सावंत और संदीप बसवाना की मुलाकात पहली बार साल 2002 में 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' के सेट पर हुई थी। इस शो में दोनों ने देवर भाभी का किरदार अदा किया था।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!