​Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2: तुलसी की बहुओं में छिड़ा महासंग्राम, वैष्णवी-रियो की हुई धूम-धाम से सगाई​

​Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2 Spoiler 19 June, 2026: टीवी के पॉपुलर सीरियल 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' में एक साथ कई महाट्विस्ट देखने को मिलेंगे। शो में दिखाया जाएगा कि तुलसी की बहुओं में महासंग्राम छिड़ेगा। वहीं वैष्णवी और रियो की सगाई होगी।

Authored by: आशना मलिकUpdated Jun 19 2026, 08:26 IST
'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' में आए ये महाट्विस्टImage Credit : Jio Hotstar01 / 08

'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' में आए ये महाट्विस्ट

Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2 Spoiler 19 June, 2026: टीवी के पॉपुलर सीरियल 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' में आए दिन महाट्विस्ट आ रहे हैं। सीरियल में आ रहे इन दिलचस्प मोड़ ने फैंस को भी शो से बखूबी बांधा हुआ है। बीती रात 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' का धमाकेदार एपिसोड रिलीज हुआ, जिसमें देखने को मिला कि तुलसी की बहुओं के बीच महासंग्राम छिड़ गया। वहीं दूसरी ओर वैष्णवी और रियो की धूम-धाम से सगाई हुई। तो चलिए एक नजर डालते हैं इन महाट्विस्ट पर-

तुलसी के फैसले पर नाराज़ होगी नंदिनीImage Credit : Jio Hotstar02 / 08

तुलसी के फैसले पर नाराज़ होगी नंदिनी

​'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' सीरियल में देखने को मिलेगा कि नंदिनी तुलसी के फैसले पर नाराज होगी। वो बोलेगी कि पार्थ का दिल टूटा है, इसलिए वो वैष्णवी से मुंह फेर रहा है। लेकिन आपको तो अपने पोते की बात समझनी चाहिए। वहीं तुलसी जवाब देगी कि वैष्णवी की जगह खुद को रखकर देखो। सगाई पार्थ ने तोड़ी, लेकिन कीचड़ उसपर उछल रहा है। आज नहीं तो कल उसकी शादी किसी से होगी ही।​

नंदिनी के चरित्र पर कीचड़ उछालेगी दामिनीImage Credit : Jio Hotstar03 / 08

नंदिनी के चरित्र पर कीचड़ उछालेगी दामिनी

​दामिनी नंदिनी और तुलसी के बीच बोल पड़ेगी। वो कहेगी कि ऐसा पहले भी इस घर में हो चुका है। एक लड़की को एक भाई से लेकर दूसरे से दे दिया जाता है। तुमसे पहले तान्या थी करण की जिंदगी में फिर तुम आई। तुम्हारी शादी अंश से हुई। बाद में तुम्हारा तलाक हुआ और तुम करण के पास आ गई। तुम भी तो दो भाई के बीच आती-जाती रही हो।​

दामिनी को ज़ोरदार थप्पड़ मारेगी नंदिनीImage Credit : Jio Hotstar04 / 08

दामिनी को ज़ोरदार थप्पड़ मारेगी नंदिनी

​दामिनी की बातों से नाराज होकर नंदिनी अपना आपा खो बैठेगी। वो उसे सबके सामने जोरदार थप्पड़ मार देगी। वहीं उसके इस कदम से तुलसी गौतम और नकुल चौंक जाएंगे। दामिनी गुस्से में गौतम का हाथ पकड़कर ले जाएगी और अपना सामान बांधने लगेगी।​

माफ़ी के बदले नंदिनी को तमाचा जड़ेगी दामिनीImage Credit : Jio Hotstar05 / 08

माफ़ी के बदले नंदिनी को तमाचा जड़ेगी दामिनी

​नंदिनी दामिनी के पास आएगी और उससे माफी मांगेगी। वहीं तुलसी भी दामिनी से कहेगी कि मेरे लिए इसे माफ कर दे। इसपर दामिनी जवाब देगी कि मेरी माफी ये ले नहीं पाएगी। लेकिन नंदिनी बोलेगी कि वो सजा भुगतने के लिए तैयार है। इसपर दामिनी उठकर नंदिनी को करारा तमाचा मारेगी और कहेगी कि जाओ तुम्हें माफ किया। दामिनी बोलेगी कि शुक्र मनाओ बंद कमरे में थप्पड़ मारा है।​

रियो और वैष्णवी की होगी सगाईImage Credit : Jio Hotstar06 / 08

रियो और वैष्णवी की होगी सगाई

​विरानी परिवार में रियो और वैष्णवी की सगाई होगी। पूरा परिवार इस सगाई में शामिल होगा, लेकिन पार्थ सगाई से दूर-दूर रहेगा। वहीं सगाई में वैष्णवी का मुंह भी उतरा हुआ होगा। रियो और वैष्णवी एक-दूजे को सगाई की अंगूठी पहनाएंगे। दूसरी तरफ नंदिनी अपने बेटे को संभालने की कोशिश करेगी।​

सगाई से परेशान होगा पार्थImage Credit : Jio Hotstar07 / 08

सगाई से परेशान होगा पार्थ

​पार्थ अपनी सगाई की अंगूठी को देखेगा और उसे उतारने की कोशिश करेगा। लेकिन वो अंगूठी पार्थ की उंगली में फंस जाएगी। पार्थ बिलख-बिलखकर रोएगा। इतने में वैष्णवी वहां आ जाएगी और बोलेगी कि तुमने तो कहा था कि तुम्हें कोई फर्क नहीं पड़ता है।​

एक-दूजे से मुँह फेरेंगे पार्थ और वैष्णवीImage Credit : Jio Hotstar08 / 08

एक-दूजे से मुँह फेरेंगे पार्थ और वैष्णवी

​पार्थ वैष्णवी को जवाब देगा कि मैंने जो कहा था वो बिल्कुल सच कहा था, मुझे तुमसे कोई फर्क नहीं पड़ता है। ऐसे में वैष्णवी बोलेगी कि अच्छा है, तुम भी मूव ऑन कर पाओगे और मैं भी। दोनों एक-दूसरे से मुंह फेरकर चले जाएंगे।​

End of Photo Gallery