Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2: करण नहीं... अंश का नाजायज बेटा निकला रियो, तुलसी के सामने होगा बड़ा खुलासा

​Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2 Spoiler: टीवी सीरियल क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 में बड़ा धमाका होने वाला है। सीरियल में तुलसी के सामने करण के बेटे रियो का सच आएगा। करण की बातें सुनकर तुलसी के पैरों तले जमीन खिसक जाएगी।

Authored by: कविताUpdated Apr 28 2026, 09:36 IST
क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 में आएगा तूफानImage Credit : Jiohotstar01 / 09

क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 में आएगा तूफान

Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2 Spoiler: टीवी सीरियल क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 में नया ड्रामा शुरू हो गया है। अंश का बेटा रियो आ गया है, जिसे करण ने अपना नाम दिया है। तुलसी और अंश के बेटे का आमना सामना भी हो गया है। तुलसी अंश के बेटे को देखकर हैरान रह जाती है। इतना ही नहीं, वो डर के मारे वहां से भाग जाती है लेकिन अब अंश का बेटा करण के पास कैसे आया, ये सच भी सामने आने वाला है। आइए आपको बताते हैं कि अपकमिंग एपीसोड में ये सच कैसे तुलसी के सामने आएगा।

तुलसी के पास जाएगा करण​Image Credit : Jiohotstar02 / 09

तुलसी के पास जाएगा करण​

​सीरियल में दिखाया गया कि करण रियो को नियती के पास छोड़ते हैं और फिर वहां से तुलसी के पास जाता है। पहले तो रियो भी उसके साथ जाने की बात करता है, लेकिन करण कोई बहाना बना देता है और सीधा तुलसी के पास पहुंच जाता है। तुलसी सड़क किनारे बेसुख बैठी होती है।

मिहिर को होगी तुलसी की चिंतImage Credit : Jiohotstar03 / 09

मिहिर को होगी तुलसी की चिंत

तुलसी सड़क पर बैठी होगी। वह अंश के बेटे को देखकर हैरान रह जाती है और उसे करण का बेटा समझती है। वह बिना सच जाने घर नहीं जाती। तभी मिहिर का उसे फोन आता है। मिहिर समझ जाता है कि कोई दिक्कत है और इसी वजह से वह तुलसी को बोलता है कि वह उसे लेने आ रहा है लेकिन तुलसी उसे आने से मना कर देती है।

जिंदगी में आगे बढ़ेगी परीImage Credit : Jiohotstar04 / 09

जिंदगी में आगे बढ़ेगी परी

मिहिर परी से जिंदगी में आगे बढ़ने की बात करता है और परी भी अब अपना फैसला ले लेती है। परी फैसला लेती है कि वह अपनी बेटी को बाप का प्यार देगी। वह शादी करने के लिए तैयार होती है। परी के फैसले से मिहिर खुश हो जाता है।

अंश को याद कर फूट-फुटकर रोएगी तुलसीImage Credit : Jiohotstar05 / 09

अंश को याद कर फूट-फुटकर रोएगी तुलसी

शो में दिखाया जाएगा कि तुलसी करण से मिलने से पहले अंश को याद करके रोएगी। वह याद करेगी कि कैसे अंश ने विरानी परिवार में सबको परेशान किया। नंदिनी पर बुरी नजर डाली। इतना ही नहीं, तुलसी याद करती है कि कैसे अपने बेटे को वो मार देती है। ये सब याद करके वह फूट-फूटकर रोती हैं।

तुलसी के सामने आएगा अंश का सचImage Credit : Jiohotstar06 / 09

तुलसी के सामने आएगा अंश का सच

करण को देखते ही तुलसी रियो का सच पूछ लेगी। तुलसी मानती ही नहीं है कि वो लड़का करण का बेटा है और तब करण बताता है कि रियो अंश का बेटा है। रियो अंश का नाजायज बेटा है। वो उसका बड़ा बेटा है। तुलसी का मन ये सच भी नहीं मानती। तब करण उसे अंश के बेटे और नियती की कहानी सुनाता है।

अंश की कहानी सुनाएगा करणImage Credit : Jiohotstar07 / 09

अंश की कहानी सुनाएगा करण

तुलसी को करण बताता है कि सालों पहले जब वह न्यूयॉर्क गया था तब उसकी कार से नियती का एक्सीडेंट हो गया था। इसी दौरान नियती की याद्दाश्त चली गई। नियती अंश की गर्लफ्रेंड थी और उनका एक बेटा भी था। हालांकि, याद्दाश्त जाने के बाद नियती ने करण को अपना पति मान लिया और रियो ऐसे उसका बेटा बन गया।

क्या अंश को घर लाएगी तुलसीImage Credit : Jiohotstar08 / 09

क्या अंश को घर लाएगी तुलसी

अब सवाल ये उठता है कि क्या तुलसी अंश के बेटे रियो को सच लाएगी। अंश और उसके बेटे का सच तुलसी मिहिर को तो बता देगी, जिसके बाद मिहिर एक फैसला लेगा। अब देखना होगा कि क्या नंदिनी इस सच को बर्दाश्त कर पाती है।

KYUNKI (50)Image Credit : Jiohotstar09 / 09

KYUNKI (50)

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!