68 की उम्र में मेकर्स की आंखों का तारा बने हुए अनिल कपूर, 'किंग' से लेकर 'सूबेदार' सहित इन 7 फिल्मों से उडाएंगे गर्दा

Anil Kapoor's Upcoming Movies: शाहरुख खान की 'किंग' से लेकर 'सूबेदार' सहित अनिल कपूर के हाथों में इस समय बैक टू बैक कई प्रोजेक्ट्स हैं। अनिल कपूर की ये सभी फिल्में आने वाले दिनों में निर्माताओं की झोली भर देंगे। यहां देखिए अनिल कपूर की फिल्मों की लिस्ट...

Authored by: ललित कुमार Updated May 13 2025, 11:15 IST
ये हैं अनिल कपूर की आने वाली फिल्में...Image Credit : Instagram01 / 08

ये हैं अनिल कपूर की आने वाली फिल्में...

Anil Kapoor's Upcoming Movies: बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के दिग्गज कलाकार अनिल कपूर को हाल ही में शाहरुख खान की अपकमिंग फिल्म 'किंग' में अहम रोल ऑफर हुआ है। 68 साल की उम्र में भी अनिल कपूर नए-नए एक्टर्स की तरह बैक टू बैक फिल्में कर रहे हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट में हम आपको अनिल कपूर की आने वाली 7 फिल्मों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाती नजर आएंगी। आइए देखें ये पूरी लिस्ट...

रेस 4Image Credit : Instagram02 / 08

रेस 4

रमेश तौरानी ने 'रेस' फ्रेंचाइजी की चौथी किस्त के लिए सैफ अली खान को ऑनबोर्ड लिया है। फिल्म की शूटिंग शुरू की जाने वाली है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इस फिल्म में अनिल कपूर को भी देखा जाएगा।

दे दे प्यार दे 2Image Credit : Instagram03 / 08

दे दे प्यार दे 2

अजय देवगन और रकुल प्रीत सिंह स्टारर 'दे दे प्यार दे 2' की सफलता के बाद मेकर्स ने इसके दूसरे पार्ट को बनाने के लिए कमर कस ली है। इस फिल्म में अनिल कपूर भी अहम भूमिका में नजर आएंगे।

अनिल पार्कImage Credit : Instagram04 / 08

अनिल पार्क

संदीप रेड्डी वांगा के निर्देशन में बनी फिल्म 'एनिमल' में अनिल कपूर ने रणबीर कपूर के पिता का किरदार निभाया था। ऐसे में अब दूसरे पार्ट यानी 'एनिमल पार्क' में अनिल कपूर को भी अहम रोल में देखा जाएगा।

सूबेदारImage Credit : Instagram05 / 08

सूबेदार

सुरेश त्रिवेणी के निर्देशन में बनी अनिल कपूर की फिल्म 'सूबेदार' का टीजर मेकर्स ने कुछ दिनों पहले रिलीज किया था। यह मूवी इसी साल रिलीज होगी। यह फिल्म सूबेदार अर्जुन मौर्य की कहानी पर आधारित है।

धमाल 4Image Credit : Instagram06 / 08

धमाल 4

'धमाल 4' की शूटिंग काफी हद तक पूरी कर ली गई है। इस फिल्म में भी अनिल कपूर को अहम भूमिका में देखा जाएगा। 'धमाल 4' का निर्देशन इंद्र कुमार द्वारा किया जा रहा है।

वेलकम टू द जंगलImage Credit : Instagram07 / 08

वेलकम टू द जंगल

अक्षय कुमार और सुनील शेट्टी की मल्टीस्टारर फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' में अनिल कपूर भी मौजूद हैं। अहमद खान के निर्देशन में बन रही यह मूवी इसी साल रिलीज होगी।

किंगImage Credit : Instagram08 / 08

किंग

सिद्धार्थ आनंद के निर्देशन में बनने जा रही शाहरुख खान की फिल्म 'किंग' में अनिल कपूर को तगड़ी भूमिका ऑफर हुई है। फिल्म की शूटिंग इस साल शुरू कर दी जाएगी।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!