बॉलीवुड इंडस्ट्री में नए कलाकार आते हैं और अपनी एक्टिंग का जलवा दिखाते हैं। जब बड़े पर्दे पर इन स्टार्स की जोड़ी बनती है तो लोगों के तरह-तरह के रिएक्शन देखने को मिलते हैं। पिछले कुछ समय से इंडस्ट्री में कई नई जोड़ियां बनी जो दर्शकों को बिल्कुल भी पसंद नहीं आई। इन्हें थिएटर में देखकर लोगों ने अपना माथा पकड़ लिया। इसमें खुशी-जुनैद से लेकर सारा-वीर का नाम शामिल है।
फिल्म स्काई फोर्स में वीर पहाड़िया और सारा अली खान की जोड़ी बनी थी। दोनों ने पति-पत्नी का किरदार किया था। हालांकि दर्शकों को ये जोड़ी कुछ खास पसंद नहीं आई और न ही फिल्म ने बड़े पर्दे पर कुछ कमाल दिखाया।
हाल ही में इब्राहिम अली खान और खुशी कपूर की फिल्म नादानियाँ रिलीज हुई थी। फिल्म बेशक से ओटीटी पर आई हो लेकिन इसने दर्शकों का भेजा फ्राई कर दिया था। खुशी और इब्राहिम की बेकार एक्टिंग की वजह से मेकर्स को नुकसान तो बड़ा हुआ होगा।
खुशी कपूर और जुनैद खान को जिस तरह से लवयापा के लिए ट्रोल किया गया वह तो सोशल मीडिया पर सभी ने देखा होगा। न तो दर्शकों ने फिल्म को पसंद किया और न ही फिल्म की इस नई जोड़ी को।
फिल्म 'आजाद' में अमन देवगन और राशा थडानी ने डेब्यू किया था। फिल्म में उन्होंने नौजवान प्रेमी का किरदार किया था। हालांकि दर्शकों को यह जोड़ी ठिक-ठिक लगी थी लेकिन फिल्म में कुछ खास कमाई नहीं की थी।
फिल्म आदिपुरुष में कृति सेनन और प्रभास ने राम-सिया का किरदार किया था। इस फिल्म में पहली बार स्टार्स की ये जोड़ी बनी थी लेकिन दर्शकों को बिल्कुल पसंद नहीं आई। प्रभास और कृति सेनन की ये फिल्म खूब ट्रोल की गई थी।
जल्द ही फिल्म सिकंदर में रश्मिका मंदाना और सलमान खान की जोड़ी नजर आने वाली है। फिल्म का ट्रेलर देखने के बाद दर्शकों को यह जोड़ी पसंद नहीं आ रही है। कहीं ऐसा न हो इस जोड़ी की वजह से सिकंदर फ्लॉप हो जाए।