बॉलीवुड इंडस्ट्री में हर साल कोई न कोई पेयर जरूर बनता है। ये फ्रेश जोड़ियां ही तय करती हैं कि ये फिल्म कितनी चलेगी। इस साल भी बैक टू बैक कई जोड़ियां हैं जो पहली बार साथ नजर आएंगी। इन्हें साथ में काम करता देखना के लिए फैंस भी बेताब हैं। पर्दे पर इनका कितना कमाल चलता है ये तो आने वाला समय ही बताएगा। आइए बताते हैं कौन है वो नई जोड़ियां।
तृप्ति डिमरी और सिद्धांत की ये जोड़ी जल्द ही धड़क 2 लेकर आ रही है। ये मूवी 1 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। धर्मा प्रोडक्शन इस फ्रेश जोड़ी को स्क्रीन पर लाया है जिसे देखना बेहद दिलचस्प होने वाला है। लव स्टोरी में वह क्या कमाल करते हैं ये जल्द ही पता चलेगा pic credit: youtube
फिल्म धुरंधर में एक नई जोड़ी फैंस को नजर आएगी। इसमें रणवीर सिंह के साथ साउथ एक्ट्रेस सारा अर्जुन दिखेगी। फिल्म 5 दिसंबर 2025 को रिलीज होगी। फिल्म के टीजर में दोनों की जोड़ी बवाल लग रही है।
कार्तिक आर्यन की अनटाइटल मूवी एक रोमांटिक ड्रामा मूवी है। जिसमें कार्तिक आर्यन पहली बार अभिनेत्री श्रीलीला के साथ रोमांस करते नजर आएंगे। फिल्म के फर्स्ट लुक को देखकर आशिकी 3 जैसी वाइब आ रही है। pic credit: instagram
रणबीर कपूर-साई पल्लवी की मूवी रामायण पार्ट 1 में दोनों एकदम फ्रेश स्टार हैं जो पहली बार साथ में काम करेंगे। दोनों साथ में कैसे लगेंगे और वो भी इतने बिग बजट की मूवी में ये हर किसी के मन में सवाल है। रणबीर और साई की जोड़ी फैंस को जरूर पसंद आएगी। pic credit : instagram
फैंस को जिस मूवी का सबसे ज्यादा इंतजार है वो है जान्हवी कपूर-सिद्धार्थ मल्होत्रा की परम सुंदरी। ये एक रोमांटिक मूवी है जिसमें दोनों पहली बार साथ में काम करेंगे। ये मूवी अगस्त में रिलीज हो रही है। pic source: movies